Home » West Singhbhum News : मानव तस्करों ने गोइलकेरा की दो किशोरियों को दिल्ली में बेचा, चार महीने बाद किया गया रेस्क्यू

West Singhbhum News : मानव तस्करों ने गोइलकेरा की दो किशोरियों को दिल्ली में बेचा, चार महीने बाद किया गया रेस्क्यू

West Singhbhum News : कातिगकेल और कोमसाई की नाबालिग लड़कियों के मिलने पर परिजनों ने ली राहत की सांस

by Rajeshwar Pandey
West Singhbhum Human Trafficking Case: Two Girls Rescued From Delhi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पक्षिम सिंहभूम जिले के गोइलकेरा प्रखंड अंतर्गत सेरेंगदा थाना क्षेत्र से चार महीने पहले लापता हुई दो किशोरियों को दिल्ली से बरामद किया गया है। मानव तस्करों द्वारा दोनों को काम दिलाने के बहाने दिल्ली में ले जाकर बेच दिया गया था। इसकी भनक किशोरियों के परिजनों तक को नहीं लगने दी। शिकायत के बाद सेरेंगदा थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव ने छानबीन शुरू की और दिल्ली पुलिस की मदद से दोनों किशोरियों का पता लगाया। किशोरियों को दिल्ली में स्थित बाल कल्याण समिति के छाया गृह में सुरक्षित रखा गया है।

जानकारी के अनुसार गोइलकेरा प्रखंड के सारूगड़ा पंचायत अंतर्गत कातिगकेल गांव की एक नाबालिग छात्रा मार्च के महीने से लापता थी। परिजनों ने काफी खोजबीन की। लेकिन छात्रा का पता नहीं चल सका। जिसके बाद उन्होंने सेरेंगदा थाने में पुलिस से गुहार लगाई। पुलिस की छानबीन में पता चला कि नाबालिग छात्रा को बहला फुसलाकर दिल्ली ले जाया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस की मदद से उसे रेस्क्यू किया गया। इसी दौरान छात्रा ने कोमसाई गांव की एक अन्य नाबालिग लड़की को भी बेचे जाने की जानकारी दी।

पुलिस ने कोमासाई गांव की नाबालिग को भी सुरक्षित बरामद किया। दोनों फिलहाल बाल कल्याण समिति की शरण में है। थाना प्रभारी उमेश कुमार यादव ने बताया कि जल्द ही किशोरियों को दिल्ली से गोइलकेरा लाकर उनके परिजनों को सौंपा जाएगा।

Read Also:  West Singhbhum : पश्चिमी सिंहभूम में धड़ल्ले से हो रहा अवैध खनन, टास्क फोर्स ने जब्त किए छह वाहन

Related Articles

Leave a Comment