Home » Dishom Guru : दिशोम गुरु को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटा 35 किलो लड्डू

Dishom Guru : दिशोम गुरु को पद्म भूषण सम्मान दिए जाने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं ने बांटा 35 किलो लड्डू

Dishom Guru : झारखंड निर्माण के उपरांत भी जीवन पर्यंत उन्होंने आदिवासी मूलवासी दलितों शोषितों अकलियतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सम्मानित जीवन जीने का अधिकार दिलवाया।

by Arvind Shrivastava
Tata Steel Wage Revision Deal: Management and Union Agreement in Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

जमशेदपुर : पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार झारखंड मुक्ति मोर्चा पूर्वी सिंहभूम जिला समिति द्वारा जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन के नेतृत्व में बुधवार को साकची स्थित पूर्वी सिंहभूम जिला सम्पर्क कार्यालय में झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भारत सरकार द्वारा मरणोपरांत पद्मभूषण पुरस्कार से सम्मानित किए जाने की खुशी में झामुमो कार्यकर्ताओं और आम राहगीरों के बीच 25 किलो लड्डू का वितरण किया गया।

इसके पूर्व संपर्क कार्यालय में गुरुजी शिबू सोरेन के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवम पुष्प अर्पित कर झामुमो के सभी वरिष्ठ पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष विक्टर सोरेन ने गुरुजी को युगदृष्टा बताया। उनके कुशल मागदर्शन और नेतृत्व में अलग झारखंड निर्माण का आंदोलन अंतत: सफल हुआ और तात्कालिक केंद्र सरकार को झारखंड राज्य अलग राज्य का दर्जा देने को बाध्य होना पड़ा।

झारखंड निर्माण के उपरांत भी जीवन पर्यंत उन्होंने आदिवासी मूलवासी दलितों शोषितों अकलियतों के अधिकारों के लिए संघर्ष किया और उन्हें सम्मानित जीवन जीने का अधिकार दिलवाया। उनके आदर्श विचार हमे सदा प्रेरणा देते रहेंगे। इस अवसर पर केंद्र सरकार से यह भी मांग किया गया कि गुरुजी भारत के अनमोल रत्न थे, इसलिए गुरुजी को देश के सर्वोच्च सम्मान भारतरत्न ने सम्मानित करने पर भी पुनर्विचार होनी चाहिए ।

ज्ञात हो कि कल झारखंड राज्य के जनक दिशोम गुरु शिबू सोरेन जी को मरणोपरांत पद्मभूषण सम्मान से सम्मानित किया गया, गुरुजी की अनुपस्थिति में गुरुजी की धर्मपत्नी श्रीमति रूपी सोरेन जी ने महामहिम राष्ट्रपति श्रीमति द्रौपदी मुर्मू जी को हाथो यह पद्मभूषण पुरस्कार ग्रहण किया। इस अवसर पर झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन जी की धर्मपत्नी सह गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन की भी उपस्थिति रही ।

इस सम्मान सह लड्डू वितरण समारोह में पूर्व सांसद सुमन महतो, केंद्रीय सदस्य प्रमोद लाल, खुद्दु उराव, सागेन पूर्ति,नासिर खान,अजय रजक,लालटू महतो,दलगोविंद लोहारा, प्रीतम हेंब्रम, सुशील हेंब्रम, फैयाज अहमद खान,अंकित सिंह, कृपाल सिंह, सपन रॉय, अभय पाण्डेय, इंदरपाल सिंह, नांटू सरकार,।फतेह चंद्र टुडू, प्रभात सिंह, शेख अजरूद्दीन, जाबिर खान, कोला मुखी, डी रवि कुमार, गुरमीत सिंह गिल, परमजीत सिंह पम्मे, झरना पाल, नीता सरकार, सविता दास,रजनी दास, दुर्गा बोयपाई, उमानाथ झा, बिनोद डे, उमेश गिरी, गोकुल मार्डी, परवेज अख्तर, राजन कैवर्त, संतोष लकड़ा, रमेश मुर्मू, विश्वनाथ महतो, सुखलाल टुडू, प्रकाश चंद्र झा,चंदन महतो,चंदन लाल, समेत काफी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also: Jamshedpur News : पेट्रोल में एथेनॉल की मात्रा ज्यादा होने के चलते जमशेदपुर के कई पंप बंद

Related Articles

Leave a Comment