Home » Prince Khan Gang:दुबई नंबर से आया धमकी भरा मैसेज;प्रिंस खान के नाम पर रांची में कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

Prince Khan Gang:दुबई नंबर से आया धमकी भरा मैसेज;प्रिंस खान के नाम पर रांची में कारोबारी से मांगी 5 करोड़ की रंगदारी

रांची में प्रिंस खान के नाम पर एक और कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। कारोबारी उमा शंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची। कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान के गिरोह का आतंक थमने का नाम ही नहीं ले रहा। लगातार मिल रहीं धमकियों से व्यवसायी वर्ग दहशत में है। रेकी से लेकर हत्या की धमकी दी जा रही है।

रांची में प्रिंस खान के नाम पर एक और कारोबारी से पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। इस संबंध में कारोबारी उमा शंकर सिंह ने जगन्नाथपुर थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज करने और अपने परिवार की सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

रकम नहीं देने पर परिवार के साथ हत्या की धमकी

कारोबारी के आवेदन के अनुसार रात 12 बजे उनके मोबाइल नंबर पर दुबई के मोबाइल नंबर से व्हाट्सएप के माध्यम से धमकी भरा मैसेज और आडियो कॉल आया। संदेश भेजने वाला ने खुद को प्रिंस खान बताते हुए पांच करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी।

रकम नहीं देने पर उनकी पत्नी संध्या सिंह, दोनों बेटों बिट्ट और चिंटू तथा भतीजे टुकटुक की हत्या करने की धमकी दी गई। कारोबारी ने धमकी भरे व्हाट्सएप मैसेज और आडियो के स्क्रीनशाट तथा अन्य डिजिटल साक्ष्य पुलिस को उपलब्ध कराए गए हैं।

लगातार की जा रही रेकी

कारोबारी का कहना है कि अपराधियों ने उनके वाहन, व्यवसाय स्थल, मंदिर आने-जाने और दैनिक गतिविधियों तक की जानकारी संदेश में लिखी है, जिससे स्पष्ट है कि उनकी लगातार रेकी की जा रही है। इससे पहले वर्ष 2025 में राहुल सिंह गैंग द्वारा भी उनसे रंगदारी मांगी गई थी।

रंगदारी नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी गई थी, जिसके संबंध में 19 अक्टूबर 2025 को प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। आवेदन में उन्होंने कहा है कि
लगातार मिल रही धमकियों से उनका पूरा परिवार भय और दहशत में है तथा घर से बाहर निकलने में भी भय हो रहा है। व्यवसायी ने पुलिस से मामले में अविलंब प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें और उनके परिवार को सुरक्षा उपलब्ध कराने की मांग की है।

इसमें उन्हें संदेह है कि कुछ लोग उनके बारे सूचनाएं अपराधियों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने उनके बारे में गोपनीय सूचनाएं, मोबाइल नंबर और दैनिक शेड्यूल अपराधियों तक पहुंचाने वाले व्यक्ति की पहचान कर कड़ी सजा दिलाने की मांग की है।

कारोबारियों से लगातार मांगी जा रही है रंगदारी

4 जून को लालपुर स्थित पाल ब्रदर्स ज्वेलर्स के संचालक सुमन पाल से 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई थी। धमकी दी गई कि रकम नहीं देने पर पूरे परिवार को खत्म कर दिया जाएगा। मामले में लालपुर थाना में प्राथमिकी है।

5 जून की रात प्रतिष्ठित बिल्डर उदय शंकर को भी इसी दुबई नंबर 971545920432 से काल कर 5 करोड़ रुपये की मांग की गई। व्हाट्सएप संदेश में परिवार की रेकी किए जाने का दावा करते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई थी।

लालपुर निवासी व्यवसायी कृष्ण गोपलका से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का मामला भी सामने आया। इसी अवधि में रांची के एक अन्य बड़े जमीन कारोबारी को भी दुबई से काल कर 10 करोड़ रुपये की मांग की गई थी।

Read Also: Chakradharpur Dhaba Theft : चोरी करने ढाबे में घुसी युवती, कुछ हाथ नहीं लगा तो चिकन उठा ले गई, सीसीटीवी में घटना कैद

 

 

 

 

Related Articles

Leave a Comment