Home » Jamshedpur News: 16 करोड़ से अधिक की 60 योजनाओं में शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम, विधायक ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

Jamshedpur News: 16 करोड़ से अधिक की 60 योजनाओं में शिलान्यास के बाद भी शुरू नहीं हुआ काम, विधायक ने प्रधान सचिव को लिखा पत्र

by Mujtaba Haider Rizvi
Saryu Rai demands investigation into Bistupur police officer's role in DC Lounge attack, Jamshedpur
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग की करोड़ों रुपये की योजनाओं का शिलान्यास होने के बावजूद कार्य शुरू नहीं होने पर गहरी नाराजगी जताई है। उन्होंने इस संबंध में विभाग के प्रधान सचिव को पत्र लिखकर शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की है।

सरयू राय ने कहा कि जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति (अक्षेस) अंतर्गत नगर विकास विभाग की 21 योजनाएं जिला योजना समिति से स्वीकृत हुई थीं। इन योजनाओं की कुल लागत 3 करोड़ 24 लाख 78 हजार 599 रुपये है। निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बाद 14 मार्च 2026 को इनका शिलान्यास भी कर दिया गया, लेकिन आज तक किसी भी योजना पर कार्य शुरू नहीं हो सका है।

उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि इसी प्रकार मानगो नगर निगम क्षेत्र की 39 योजनाओं, जिनकी कुल लागत 12 करोड़ 99 लाख 19 हजार 117 रुपये है, उनका शिलान्यास 29 दिसंबर 2025 को किया गया था। इसके बावजूद इन योजनाओं का भी कार्य अब तक प्रारंभ नहीं हो पाया है। दोनों क्षेत्रों की योजनाओं की कुल लागत 16 करोड़ 23 लाख 97 हजार 716 रुपये है।

सरयू राय ने कहा कि इन योजनाओं के लिए नगर विकास विभाग द्वारा राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है, जिला योजना समिति से स्वीकृति भी मिल चुकी है और शिलान्यास भी हो चुका है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं होना जनहित के साथ अन्याय है। उन्होंने आशंका जताई कि यदि जल्द काम शुरू नहीं हुआ तो योजनाएं निर्धारित समय सीमा में पूरी नहीं हो पाएंगी और आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ेगा।

उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर वे कई बार मानगो नगर निगम और जमशेदपुर अक्षेस के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित कर चुके हैं। संवेदकों की नियुक्ति होने के बावजूद योजनाओं का कार्य शुरू नहीं कराया गया है।

सरयू राय ने नगर विकास एवं आवास विभाग के प्रधान सचिव से आग्रह किया है कि मामले में आवश्यक हस्तक्षेप कर सभी लंबित योजनाओं का कार्य जल्द शुरू कराया जाए, ताकि जनता को इन विकास योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

Read Also: Jamshedpur Cyber Fraud: मानगो में साइबर ठगी गिरोह चार ठग गिरफ्तार, अब तक कर चुके हैं 30 लाख का फ्राड

Related Articles

Leave a Comment