Home » Jamshedpur DD Bar Murder Case: नीरज सिंह की पत्नी ने वीडियो संदेश जारी कर अपने पति को बताया बेगुनाह, ADG ने की मीटिंग, SSP एहतेशाम ने लिया चार्ज

Jamshedpur DD Bar Murder Case: नीरज सिंह की पत्नी ने वीडियो संदेश जारी कर अपने पति को बताया बेगुनाह, ADG ने की मीटिंग, SSP एहतेशाम ने लिया चार्ज

पदभार संभालने के बाद उनके कार्यालय सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बिष्टुपुर स्थित डीडी बार एंड कैफे के बाहर हुए चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इस मामले में आरोपी बनाए गए डीडी बार एंड कैफे के संचालक और भाजपा नेता नीरज सिंह की पत्नी ने एक वीडियो संदेश जारी कर अपने पति का बचाव किया है। उन्होंने दावा किया कि उनके पति निर्दोष हैं और उन्हें बिना वजह परेशान किया जा रहा है।

नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह

नीरज सिंह की पत्नी संध्या सिंह

वीडियो संदेश में उन्होंने कहा कि पुलिस ने उनके परिवार पर लगातार दबाव बनाया है और उनके पति की दो गाड़ियों को भी जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी बेटी की परीक्षाएं चल रही हैं और गाड़ियां जब्त होने के कारण उसे परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में परेशानी होगी। उन्होंने प्रशासन से परिवार को अनावश्यक रूप से परेशान नहीं करने की अपील की।

नए SSP एहतेशाम वकारिब ने लिया प्रभार

जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारिब

जमशेदपुर एसएसपी एहतेशाम वकारिब

इधर, डीडी बार हिंसा और हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिले में कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है। मंगलवार को नवपदस्थापित वरीय पुलिस अधीक्षक डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पूर्वी सिंहभूम (जमशेदपुर) के एसएसपी के रूप में पदभार ग्रहण किया।

ADG ने मीटिंग कर की केस में प्रगति की समीक्षा

पदभार संभालने के बाद उनके कार्यालय सभागार में अपर पुलिस महानिदेशक, दक्षिण छोटानागपुर प्रक्षेत्र मनोज कौशिक की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कोल्हान प्रक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक, जिले के पुलिस अधीक्षक (नगर एवं ग्रामीण), सभी पुलिस उपाधीक्षक तथा शहरी क्षेत्र के सभी थाना प्रभारी मौजूद रहे।

बैठक में विशेष रूप से बिष्टुपुर थाना क्षेत्र के डीडी बार हिंसा मामले की समीक्षा की गई। अधिकारियों ने जिले की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण और संवेदनशील इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर विस्तार से चर्चा की। सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी रखें, अपराधियों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करें और आम लोगों की सुरक्षा एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए पूरी सतर्कता बरतें।

डीडी बार हत्याकांड की जांच फिलहाल जारी है और पुलिस मामले से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही है। वहीं, आरोपी पक्ष की ओर से जारी वीडियो संदेश के बाद इस मामले को लेकर चर्चाएं और तेज हो गई हैं।

Read also – BEd Entrance Exam Result : बीएड प्रवेश परीक्षा के एक महीने बाद भी परिणाम अधर में, जेसीईसीईबी की लेटलतीफी से अभ्यर्थी परेशान

Related Articles

Leave a Comment