Home » ISBT : जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 153.37 करोड़ की परियोजना के लिए टेंडर जारी

ISBT : जमशेदपुर में बनेगा आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, 153.37 करोड़ की परियोजना के लिए टेंडर जारी

by Nikhil Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : झारखंड में परिवहन सुविधाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में एक अहम पहल की गई है। झारखंड अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कंपनी (जुडको) ने जमशेदपुर में जल संसाधन विभाग के एनएच-33 पर मानगो स्थित कार्यालय परिसर में आधुनिक अंतरराज्यीय बस टर्मिनल, विभागीय कार्यालय और व्यावसायिक परिसर के निर्माण के लिए 153.37 करोड़ रुपये की परियोजना का टेंडर जारी किया है। राज्य सरकार से इस परियोजना के लिए पहले ही स्वीकृति मिल चुकी है।

यह परियोजना सरकारी और निजी क्षेत्र की साझेदारी के तहत विकसित की जाएगी। जुडको ने इच्छुक कंपनियों से ऑनलाइन निविदाएं आमंत्रित की हैं। 13 जुलाई को प्री-बिड बैठक होगी, जबकि 3 अगस्त तक ऑनलाइन आवेदन जमा किए जा सकेंगे। तकनीकी बोलियां अगस्त 2026 में खोली जाएंगी।

परियोजना के लिए बीडर से टेंडर दस्तावेजों की मांग की गई है जबकि बोली लगाने वाली एजेंसियों को 1.54 करोड़ रुपये की सुरक्षा राशि जमा करनी होगी।
अधिकारियों के अनुसार, इस परियोजना के पूरा होने के बाद जमशेदपुर में यात्रियों को आधुनिक बस टर्मिनल की सुविधा मिलेगी। साथ ही जल संसाधन विभाग को नया कार्यालय और परिसर में व्यावसायिक सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी। इससे शहर की परिवहन व्यवस्था अधिक व्यवस्थित होगी और क्षेत्र के विकास को भी गति मिलने की उम्मीद है। आईएसबीटी मानगो के डिमना चौक से पारडीह के रास्ते पर लगभग 9.88 एकड़ जमीन में बनेगी।
बस टर्मिनल में एक साथ 50 बसों के ठहरने और 23 बसों के खुलने की व्यवस्था होगी। यह पूरी तरह आधुनिक बस स्टैंड होगा। यहां एक मॉल भी बनाया जाएगा।

Related Articles

Leave a Comment