Home » Saraikela Drowning: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, डूबने से दो किशोरों की मौत

Saraikela Drowning: सरायकेला के आसंगी चेक डैम में दर्दनाक हादसा, डूबने से दो किशोरों की मौत

by Mujtaba Haider Rizvi
Asangi Check Dam Drowning
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Saraikela : सरायकेला जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को नहाने के दौरान दो किशोर डूब गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई।

सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया। रेस्क्यू के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया, जिसकी पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई। वहीं दूसरे किशोर की पहचान उत्सव कुमार (15 वर्ष), निवासी कल्पनापुरी, के रूप में हुई। बाद में दोनों के डूबने से मौत की पुष्टि हुई।

घटना की जानकारी मिलते ही दोनों बच्चों के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। अपने बच्चों की मौत की खबर सुनकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग इस बात को लेकर भी हैरान हैं कि दोनों किशोर इतनी दूर स्थित चेक डैम तक कैसे पहुंच गए।

पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है। वहीं स्थानीय प्रशासन ने रेस्क्यू अभियान पूरा होने के बाद आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।

Read Also: Saraikela News: कपाली ओपी पुलिस पर आदिवासी युवती से मारपीट का आरोप, पूछताछ के लिए बुलाकर बंद कमरे में पीटने का दावा

Related Articles

Leave a Comment