Home » Jamshedpur SIR News : जमशेदपुर व तीन प्रखंडों में वोटर लिस्ट के डिजिटाइजेशन व गणना प्रपत्र वितरण का काम धीमा, डीसी ने जताई नाराजगी

Jamshedpur SIR News : जमशेदपुर व तीन प्रखंडों में वोटर लिस्ट के डिजिटाइजेशन व गणना प्रपत्र वितरण का काम धीमा, डीसी ने जताई नाराजगी

अभियान की समीक्षा, उपायुक्त ने मतदाता सूची डिजिटाइजेशन और गणना प्रपत्र वितरण में तेजी लाने के दिए निर्देश

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur sir news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर-2026) अभियान को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन ने समीक्षा बैठक की। समाहरणालय सभागार में आयोजित बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (ईआरओ), उप निर्वाचन पदाधिकारी, सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी (एईआरओ) और अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण और मतदाता सूची के डिजिटाइजेशन कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय-सीमा के भीतर सभी कार्य पूरे किए जाएं और जिन विधानसभा क्षेत्रों तथा बूथों पर प्रगति अपेक्षाकृत धीमी है, वहां विशेष ध्यान देकर अभियान को गति दी जाए।

समीक्षा के दौरान पाया गया कि गुड़ाबांदा, जुगसलाई, जेएनएसी, पटमदा और जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र में डिजिटाइजेशन की रफ्तार अपेक्षाकृत कम है। इस पर उपायुक्त ने संबंधित ईआरओ और एईआरओ को निर्देश दिया कि वे बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) के साथ नियमित संवाद बनाए रखें और कार्यों की लगातार निगरानी करें।

उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के सबसे कम प्रगति वाले 20-20 बूथों की पहचान कर वहां विशेष निगरानी रखी जाए। संबंधित एईआरओ इन बूथों पर कार्यरत बीएलओ के कार्यों की प्रतिदिन समीक्षा करें और प्रगति सुनिश्चित करें।

उपायुक्त ने यह भी निर्देश दिया कि एएसडीडी (ऐब्सेंट, शिफ्टेड, डेड, डुप्लीकेट) श्रेणी से संबंधित सभी प्रविष्टियों का डिजिटाइजेशन तत्काल पूरा किया जाए, ताकि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य में किसी प्रकार की देरी न हो। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को लक्ष्य के अनुरूप कार्य करते हुए एसआईआर-2026 अभियान को समय पर और सफलतापूर्वक पूरा करने का निर्देश दिया।

Read also Jamshedpur Health News: पूर्वी सिंहभूम जिले में मलेरिया की कराई जाएगी एक लाख जांच, अब तक हो चुकी है 22000 टेस्टिंग

Related Articles

Leave a Comment