Home » Jamshedpur Chian Snatching : चेन छिनतई का आरोपी पहले चढ़ा बहुमंजिला इमारत पर, फिर दो बिल्डिंगों की खाली जगह में छिप गया, दो घंटे बाद पकड़ पाई पुलिस

Jamshedpur Chian Snatching : चेन छिनतई का आरोपी पहले चढ़ा बहुमंजिला इमारत पर, फिर दो बिल्डिंगों की खाली जगह में छिप गया, दो घंटे बाद पकड़ पाई पुलिस

लगातार दे रहा था आत्महत्या करने की धमकी, थाने में चल रही है पूछताछ

by Mujtaba Haider Rizvi
jamshedpur snatching culprit
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के नीतिबाग कॉलोनी में सोमवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुलिस को चेन छिनतई के आरोपी को गिरफ्तार करने में काफी मशक्कत करनी पड़ी। पुलिस को देखते ही यह आरोपी युवक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर चढ़ गया और आत्महत्या की धमकी देने लगा। बाद में वह दो इमारतों के बीच संकरी पड़ी खाली जगह में उतर गया। पुलिस ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद उसे गिरफ्तार कर सकी। गिरफ्तार युवक अभिषेक चेन छिनतई के मामले में आरोपी है।

गौरतलब है कि रविवार की रात नीतिबाग कॉलोनी निवासी रंभा देवी के गले से सोने की चेन छीन ली गई थी। घटना के बाद पीड़िता ने आरोपी की पहचान अभिषेक के रूप में कर ली थी। इसी मामले में कार्रवाई करते हुए सोमवार सुबह पुलिस उसे गिरफ्तार करने उसके ठिकाने पर पहुंची।

पुलिस को देखते ही अभिषेक भागकर एक बहुमंजिला इमारत की पांचवीं मंजिल पर पहुंच गया। वहां उसने पुलिस को चेतावनी दी कि यदि उसे पकड़ने की कोशिश की गई तो वह छत से कूदकर अपनी जान दे देगा। इसके बाद वह छत से उतरकर दो इमारतों के बीच की संकरी जगह में जा छिपा, जिससे उसे पकड़ने में पुलिस को काफी कठिनाई हुई।

करीब दो घंटे तक चले हाई वोल्टेज ड्रामे के बाद पुलिस ने घेराबंदी कर अभिषेक को सुरक्षित पकड़ लिया और सीतारामडेरा थाना ले गई। फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है और छिनतई की घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Comment