Home » Garhwa News : विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी के विरोध में सड़क पर उतरा भाकपा-माले

Garhwa News : विधायक अरूप चटर्जी को गैंगस्टर प्रिंस खान की धमकी के विरोध में सड़क पर उतरा भाकपा-माले

by Rakesh Pandey
Garhwa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

गढ़वा : भाकपा-माले की गढ़वा जिला कमेटी ने निरसा (धनबाद) से माले के विधायक अरुप चटर्जी को कुख्यात गैंगस्टर प्रिंस खान द्वारा गोली मार देने की धमकी और कोयलांचल मे दहसत फैलाने की साजिश के खिलाफ बुधवार को गढ़वा मे प्रतिरोध मार्च निकाला। राज्यस्तरीय प्रतिवाद मार्च गढ़वा प्रखंड कार्यालय से निकलकर मैन रोड, अस्पताल, थाना होते शहर के रंका मोड़ पहुंच कर प्रतिवाद सभा में तब्दील हो गई।

प्रतिवाद मार्च मे शामिल लोग ‘धनबाद सांसद ढूलु महतो के कोयला कारोबार मे अवैध कमाई पर रोक लगाओ, गैंगस्टर प्रिंस खान को तत्काल गिरफ्तार करो, भाजपा अपराधी गठजोड़ को ध्वस्त करो, प्रिंस खान और ढूलु महतो के मधुर संबंध की जांच कराओ… जैसे नारे लगा रहे थे।
सभा को संबोधित करते हुए भाकपा-माले के गढ़वा जिला सचिव कालीचरण मेहता ने कहा की दुबई-पाकिस्तान में शरण लिए कुख्यात शूटर की मदद से भाजपा कोयलांचल में माफियाराज की वापसी की साजिश कर रही है। अपराधों के लिए चर्चित धनबाद के सांसद ढूलू महतो ने निरसा में रंगदारी की राजनीति में विफल होने के बाद अपने अंडरग्राउंड सहयोगी प्रिंस खान को आतंक फैलाने की सुपारी दे दी है।

भाकपा-माले झारखंड सरकार से मांग करती है कि अपराधियों को फ़ौरन कानूनी सिकंजे मे लेकर कड़ी से कड़ी करवाई की जाए। इसके साथ ही माले विधायक अरुप चटर्जी की पूर्ण सुरक्षा की गारेंटी दी जाए तथा ढूलू महतो के आपराधिक मामले, उनकी अवैध संपत्ति और प्रिंस खान से आपराधिक रिश्तों की जांच के लिए एक स्वंतंत्र कमेटी गठित करे।

कार्यक्रम को राज्य कमेटी की सदस्य सुषमा मेहता और जिला कमेटी के सदस्य बीरेंद्र चौधरी ने भी संबोधित किया। इस मौके पर सुरेश चौधरी, नंदू राम, कुंदन मेहता, बिट्टू पासवान, उदय पासवान, संसेश मेहता, नंदन मेहता, जिला कमिटी सदस्य हीरा चौधरी, संगीता देवी, अंबिका चौधरी, प्रेम विश्वकर्मा, गीता देवी सहित बड़ी संख्या में माले कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Read Also- MGNREGA Employees : झारखंड में 10 वर्ष पूरे कर चुके मनरेगा कर्मियों को मिलेगा ग्रेड-पे आधारित मानदेय, करीब 5000 कर्मी होंगे लाभान्वित

Related Articles

Leave a Comment