
- ग्रामीण विकास विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक
- तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं ग्रामीण विकास मंत्रालय की प्रभावी क्रियान्वयन और सतत निगरानी के दिए निर्देशसंयुक्त सचिव स्वाति शर्मा
रांची। स्वाति शर्मा तीन दिवसीय झारखंड दौरे पर हैं। दौरे के पहले दिन उन्होंने ग्रामीण विकास विभाग, झारखंड सरकार के सचिव मनोज कुमार से शिष्टाचार मुलाकात की। इसके बाद विभागीय अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर राज्य में संचालित मनरेगा, वीबी-जी राम-जी योजना तथा झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में अधिकारियों ने राज्य में संचालित योजनाओं की उपलब्धियों, प्रगति और आगामी कार्ययोजना की जानकारी संयुक्त सचिव को दी। समीक्षा के दौरान योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, समयबद्ध निष्पादन, सतत निगरानी तथा बेहतर परिणाम सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा हुई।
संयुक्त सचिव स्वाति शर्मा ने अधिकारियों को योजनाओं के क्रियान्वयन में गुणवत्ता, पारदर्शिता और नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचे, इसके लिए सभी स्तरों पर बेहतर समन्वय के साथ कार्य करने की आवश्यकता है। तीन दिवसीय दौरे के दौरान संयुक्त सचिव विभिन्न योजनाओं के जमीनी क्रियान्वयन का भी जायजा लेंगी और अधिकारियों के साथ आगे की कार्ययोजना पर चर्चा करेंगी। समीक्षा बैठक में मनरेगा आयुक्त मृत्युंजय कुमार बरनवाल विशेष कार्य पदाधिकारी बजेंद्र हेमरोम अनवरी पदाधिकारी मौजूद थे।

