Home » Khunti News : खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

Khunti News : खूंटी में महिला समेत दो की हत्या, तजना नदी किनारे मिले शव

by Rakesh Pandey
Khunti News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

खूंटी : झारखंड के खूंटी जिला अंतर्गत खूंटी थाना क्षेत्र के घाघरा गांव स्थित तजना नदी के किनारे शुक्रवार को सुबह में एक महिला और एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका की पहचान लोहरदगा जिले के भंडरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बड़गई निवासी नेहा कुमारी के रूप में हुई है, जबकि मृत युवक की पहचान उसके पड़ोसी अरुण कुमार राणा के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों की धारदार हथियार से हत्या की गई है। आशंका है कि हत्या पुल के ऊपर करने के बाद शवों को छिपाने की नीयत से पुल के नीचे तजना नदी किनारे फेंक दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मंगल सिंह जामुदा, खूंटी के थाना प्रभारी अशोक कुमार सिंह, सायको के थाना प्रभारी पीआर पांडेय सहित कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की। घटनास्थल पर फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया है। पुलिस आसपास के साक्ष्य जुटाने के साथ मामले की विभिन्न पहलुओं से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, नेहा कुमारी की बहन की शादी शनिवार को होनी थी। शादी समारोह में शामिल होने के लिए नेहा अपने बच्चों को ससुराल से लाने के लिए पड़ोसी अरुण कुमार राणा के साथ अपने ससुराल, करंज थाना क्षेत्र के डोरिया गांव, जा रही थी। इसी दौरान दोनों रास्ते में लापता हो गए। परिजनों ने संबंधित थाने में उनकी गुमशुदगी की शिकायत भी दर्ज कराई थी। घटनास्थल से शादी का निमंत्रण कार्ड मिलने के बाद पुलिस ने उसकी मदद से मृतकों की पहचान की और परिजनों से संपर्क कर घटना की जानकारी दी। सूचना मिलने के बाद परिजन खूंटी के लिए रवाना हो गए हैं। फिलहाल पुलिस हत्या के कारणों का पता लगाने और आरोपियों की पहचान के लिए जांच में जुटी हुई है।

Read Also- Palamu News : डायन-बिसाही का आरोप लगाकर घर में घुसकर मारपीट, महिला थाना में शिकायत

Related Articles

Leave a Comment