53

CHAIBASA : जिला योग एसोसिएशन पश्चिमी सिंहभूम के तत्वावधान एसआर रूंगटा ग्रुप के सहयोग से आगामी 12 जुलाई को स्थानीय पिल्लई टाउन हॉल में 14वीं जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता के आयोजन किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है, इस संबंध में कन्हैया लाल अग्रवाल ने बताया कि योग के प्रति लोगों का रुझान काफी बढ़ा है। बच्चों ने भी इसे अपनाया है। प्रतियोगिता में काफी संख्या में बच्चे नामांकन करवा रहे हैं जो अच्छा संकेत है। उन्होंने कहा कि हमारी एक टीम प्रचार प्रसार के लिए कार्यरत हैं। बाहर से आने वाले प्रतिभागियों के लिए रात्रि विश्राम की व्यवस्था सदस्य सदानंद साहू, सिद्दार्थ प्रसाद और अजय मोहता की देख रेख में स्थानीय रूंगटा मेरीज हाउस में की गई है।

