Home » Chaibasa News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई तक कोल्हान के दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

Chaibasa News : नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई तक कोल्हान के दौरे पर, कार्यकर्ताओं से करेंगे संवाद

by Rajeshwar Pandey
बाबूलाल मरांडी ने बंगाल में भाजपा की जीत को कार्यकर्ताओं के बलिदान का परिणाम बताया, चुनाव आयोग की मेहरबानी मानने वालों पर साधा निशाना।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : झारखंड विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी 13 से 15 जुलाई 2026 तक पश्चिमी और पूर्वी सिंहभूम जिले के तीन दिवसीय दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भाजपा कार्यकर्ताओं से भेंट करेंगे और संगठन को मजबूत करने को लेकर विभिन्न स्थानों पर बैठकें करेंगे। दौरे के पहले दिन 13 जुलाई (सोमवार) को सुबह 9 बजे बाबूलाल मरांडी रांची से सड़क मार्ग द्वारा रवाना होंगे। दोपहर 1 बजे वे मेघाहातुबुरु स्थित सोजूआ वन विश्रामागार पहुंचेंगे। यहां भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात और भोजन का कार्यक्रम तय है।

इसके बाद दोपहर 2 बजे मेघाहातुबुरु से प्रस्थान कर शाम 5 बजे मेघाहातुबुरु सेल गेस्ट हाउस पहुंचेंगे, जहां उनका रात्रि विश्राम होगा।दूसरे दिन 14 जुलाई मंगलवार को सुबह 10 बजे वे मेघाहातुबुरु से नोवामुंडी के लिए निकलेंगे। दोपहर 1 बजे नोवामुंडी स्थित टाटा स्टील गेस्ट हाउस पहुंचकर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे और भोजन करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे चाईबासा के लिए रवाना होंगे। शाम 4:30 बजे चाईबासा परिसदन पहुंचने पर उनका रात्रि विश्राम वहीं होगा।तीसरे दिन 15 जुलाई बुधवार को सुबह 11 बजे बाबूलाल मरांडी चाईबासा से सड़क मार्ग द्वारा रांची के लिए प्रस्थान करेंगे और दोपहर 2 बजे रांची पहुंचेंगे।

प्रशासनिक स्तर पर दौरे को लेकर सुरक्षा और कार्यक्रमों के सफल संचालन की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। संबंधित जिला प्रशासन और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।भाजपा सूत्रों के अनुसार इस दौरे को संगठनात्मक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष स्थानीय कार्यकर्ताओं के साथ संवाद कर जमीनी स्थिति का जायजा लेंगे और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर चर्चा करेंगे। इस दौरान आगामी राजनीतिक रणनीतियों को लेकर भी मंथन होगा।

Read Also- Chaibasa News : पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा को लेकर उपायुक्त का औचक निरीक्षण, कदाचारमुक्त आयोजन के लिए दिए कड़े निर्देश

Related Articles

Leave a Comment