Home » Jamshedpur Crime: बागबेड़ा मारपीट कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; अन्य की तलाश जारी

Jamshedpur Crime: बागबेड़ा मारपीट कांड में तीन आरोपी गिरफ्तार, न्यायिक हिरासत में भेजे गए; अन्य की तलाश जारी

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : बागबेड़ा थाना क्षेत्र में मारपीट कर दो युवकों को गंभीर रूप से घायल करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मामले में अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

पुलिस के अनुसार, कीताडीह ग्वालापट्टी निवासी तेज नारायण तिवारी ने बागबेड़ा थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में आरोप लगाया गया कि उनके पुत्र पंकज तिवारी और उसके मित्र सचिन यादव के साथ रवि यादव, राज मिश्रा तथा 8-10 अन्य लोगों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से मारपीट की, जिससे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस संबंध में बागबेड़ा थाना कांड संख्या 50/2026, दिनांक 30 जून 2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 115(2), 117(2), 109 एवं 3(5) के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।

पुलिस अधीक्षक (नगर) के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (विधि-व्यवस्था) के नेतृत्व में विशेष छापामारी टीम का गठन किया गया। टीम ने 12 जुलाई 2026 को कार्रवाई करते हुए घटना में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में शामिल हैं:

– रवि यादव (24 वर्ष), निवासी कीताडीह ग्वालापट्टी, थाना परसुडीह।

– रजनीश कुमार सिंह (23 वर्ष), निवासी हरहरगुट्टू बड़ा तालाब, थाना बागबेड़ा।

– मोहित सिंह (21 वर्ष), निवासी सुंदरनगर, काली मंदिर, किंडा मोहल्ला, थाना सुंदरनगर।

तीनों आरोपियों को 13 जुलाई 2026 को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने बताया कि मामले के शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।

इसे भी पढ़ें – Shravani Mela 2026 : बाबाधाम की सुरक्षा होगी हाईटेक, AI कैमरे, ड्रोन और 14 हजार अतिरिक्त जवान रहेंगे तैनात

छापामारी टीम में बागबेड़ा थाना प्रभारी सह पुलिस निरीक्षक उमेश कुमार ठाकुर, पुलिस अवर निरीक्षक जेवियर होरो, आलोक कुमार, सहायक अवर निरीक्षक सुनील यादव, पवन कुमार सिंह, संतोष कुमार तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Comment