Home » Dhanbad Crime: रैगिंग की हद! नवोदय विद्यालय में 10 वीं के छात्र के हाथ-पैर बांध बेल्ट से पीटा, वीडियो भी बनाया

Dhanbad Crime: रैगिंग की हद! नवोदय विद्यालय में 10 वीं के छात्र के हाथ-पैर बांध बेल्ट से पीटा, वीडियो भी बनाया

10वीं के एक छात्र को उसके ही सहपाठियों ने बांधकर बेल्ट से पिटाई की। इसका वीडियो भी बनाया

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

धनबाद: धनबाद जिले के निरसा स्थित पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय, बेनागड़िया में छात्रों ने रैगिंग की हदें पार दीं। 10वीं के एक छात्र को उसके ही सहपाठियों ने बांधकर बेल्ट से पिटाई की। छात्रों ने पिटाई का वीडियो भी बनाया। फिर उसे धमकाते हुए किसी को नहीं बताने की चेतावनी दी। घायल छात्र की हालत बिगड़ने पर उसे धनबाद के एसएनएमएमसीएच में भर्ती कराया गया है। वहीं घटना के बाद विद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

पीड़ित छात्र का नाम सुमित कुमार दास है। वह गोविंदपुर के नगरक्यारी गांव का रहने वाला है और पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय,बेनागड़िया में कक्षा 10वीं में पढ़ाई कर रहा है। पीड़ित छात्र के पिता उमेश कुमार दास ने बताया कि मंगलवार देर रात हॉस्टल में मोबाइल पर पैसे ट्रांसफर करने को लेकर विवाद हुआ। विवाद ने काफी तुल पकड़ लिया। फिर उसके ही कक्षा के पांच छात्रों ने सुमित के हाथ रस्सी से बांध दिए। फिर बेल्ट से बेरहमी से पिटाई की। पूरी घटना का वीडियो भी बनाया और किसी से शिकायत नहीं करने की धमकी दी।

हालत बिगड़ने पर परिजनों को दी जानकारी

हॉस्टल में हुई इस घटना के बाद सुमित काफी डर गया। दो दिनों तक उसने किसी से कुछ नहीं बताया। स्कूल की नर्स से दवा लेकर दर्द सहता रहा। इस बीच उसकी परिजनों से फोन पर बातें भी हुईं। लेकिन उसने सब कुछ ठीक होने की बात कही। जब तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो काफी पूछने पर उसने पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। इसके बाद परिवार के लोग स्कूल पहुंचे। इसके बाद विद्यालय प्रबंधन को मामले की जानकारी मिली।

इलाज के लिए छात्र को पहले पांडरा उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से गंभीर हालत देखते हुए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया। इस संबंध में विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि स्कूल में छात्रों को मोबाइल रखने की अनुमति नहीं है। लेकिन कई बार अभिभावक चोरी-छिपे बच्चों को मोबाइल उपलब्ध करा देते हैं। प्रबंधन ने मामले की जांच के लिए समिति गठित करने और दोषी पाए जाने वाले छात्रों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है। प्रबंधन का कहना है कि परिसर में पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था है। सीसीटीवी से निगरानी की जाती है। एसे प्राइवेसी के कारण कक्षाओं और कुछ निजी स्थानों पर कैमरे नहीं लगाए गए हैं।

Read Also: *Lohardaga News : लोहरदगा में NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी, दरबाजा नहीं खुला तो क्रेन के सहारे अंदर घुसी*

 

Related Articles

Leave a Comment