Home » Jamshedpur news : Incab कंपनी गेट पर हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रबंधन सख्त

Jamshedpur news : Incab कंपनी गेट पर हंगामा करने वालों पर होगी कार्रवाई, प्रबंधन सख्त

कंपनी क्षेत्र में 144 धारा लगाने की तैयारी, मची हडकंप

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : सालों से बंद इंकैब के गेट पर बुधवार को हुई हंगामे के मामले में वेदांता ग्रुप प्रबंधन ने कार्रवाई शुरु कर दिया है। इस मामले को प्रबंधन ने गंभीरता से लिया है। प्रबंधन अब अपने स्तर से हंगामे करने वालों को चिन्हित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है।                                      इतना ही नहीं कंपनी अपनी आंतरिक सुरक्षा सुदृढ़ करने की दिशा में भी काम करना शुरू कर दी है। पुलिस प्रशासन को पत्र लिखकर 144 धारा लगाने की मांग की है।                                                                       हंगामें के दौरान विदेशी प्रतिनिधिमंडल था दौरे पर                               कल बुधवार को इधर जहां कंपनी गेट पर हंगामा हो रहा था वही उस समय abb कंपनी का एक विदेशी प्रतिनिधिमंडल कंपनी दौरे पर था। कंपनी में कौन सी मशीन कहां लगाई जाए, कंपनी का कहां क्या सेटअप होगा, इन सभी तकनीकी जानकारी देने को लेकर प्रतिनिधिमंडल दौरे पर आया था। इस दौरान हंगामें होने को लेकर कंपनी प्रबंधन काफी नाराज  हुआ।       कंपनी को मिल रहा यूनियन का साथ                                        कंपनी पुनरुद्धार के लिए इंकैब इंप्लाइज यूनियन का समर्थन मिल गया है। उल्लेखनीय है कि कंपनी के क्वार्टरों से कब्जा मुक्त करने के लिए जारी नोटिस से उद्वेलित तथा अनुमान से कम मुआवजे की राशि भुगतान करने के विरोध में बुधवार को कंपनी गेट के भीतर घुसकर कुछ लोगों ने सिक्युरिटी गार्ड के साथ धक्का मुक्की किया था, तोड़फोड़ और हंगामा किया था। कंपनी प्रबंधन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए गोलमुरी थाना में राधे समेत दो लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज कराया है। दर्ज प्राथमिकी में इन दो लोगों के अलावा अन्य पर कंपनी परिसर में घुसकर सुरक्षाकर्मियों के साथ धक्का मुक्की करने, हंगामा करने, तोड़फोड़ करने का आरोप लगाया है।                                                                                  इधर इंकैब इंप्लाइज यूनियन के कार्यकारी अध्यक्ष शैलेश पांडेय ने बयान जारी कर कहा है कि कंपनी 25 वर्षों के बाद खुलने जा रही है। लेकिन अपने निजी स्वार्थ की पूर्ति के लिए कुछ जयचंद पक्ष एंव विपक्ष की दोहरी भूमिका रहे हैं। उन्होने कहा कि यूनियन वेदांता समूह का समर्थन करेगी यदि वेदांता पूर्व कर्मचारियों के परिजनो को बहाल करती है, कंपनी को सुचारू रूप से चलाने को इच्छुक हो एव बकाया का भूगतान करे तो यूनियन कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी रहेगी। उन्होंने कर्मचारियों से दोहरी भूमिका निभानेवाले लोगों से दूरी बनाने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment