Home » Chaibasa News : चाईबासा में 22 सितंबर से दिखेगा पश्चिमी सिंहभूम T20 लीग का रोमांच, विजेता को मिलेंगे 10 लाख

Chaibasa News : चाईबासा में 22 सितंबर से दिखेगा पश्चिमी सिंहभूम T20 लीग का रोमांच, विजेता को मिलेंगे 10 लाख

Chaibasa News : संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतरेंगी। चाईबासा चैलेंजर्स, सारंडा स्ट्राइकर , जगन्नाथपुर टाइगर्स,किरीबुरु ब्लास्टर्स,चक्रधरपुर रॉयल्स,नोवामुंडी टाइटंस टीमें शामिल हैं।

by Rajeshwar Pandey
Players and officials during the launch of the West Singhbhum T20 League 2026 in Chaibasa
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : IPL और झारखंड T20 लीग की तर्ज पर अब पश्चिमी सिंहभूम में भी क्रिकेट का महाकुंभ शुरू होने जा रहा है। आगामी 22 सितंबर से चाईबासा स्थित बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम में ‘पश्चिमी सिंहभूम T20 लीग’ का भव्य आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता के सफल संचालन को लेकर पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ और खेल प्रबंधन कंपनी ‘स्टेक स्पोर्ट्स जी प्राइवेट लिमिटेड’ के बीच तीन वर्षों के लिए आधिकारिक करार हुआ है। करार पत्र पर जिला क्रिकेट संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह और स्टेक स्पोर्ट्स जी के निदेशक पीयूष आनंद ने संघ के अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में हस्ताक्षर किए।

6 फ्रेंचाइजी टीमें लेंगी हिस्सा

संघ के महासचिव असीम कुमार सिंह ने बताया कि इस टूर्नामेंट में कुल छह फ्रेंचाइजी टीमें मैदान में उतरेंगी। चाईबासा चैलेंजर्स,
सारंडा स्ट्राइकर , जगन्नाथपुर टाइगर्स,किरीबुरु ब्लास्टर्स,चक्रधरपुर रॉयल्स,नोवामुंडी टाइटंस टीमें शामिल हैं।

पुरस्कारों की होगी बारिश

प्रतियोगिता की इनामी राशि और पुरस्कार खिलाड़ियों के लिए बेहद खास रखे गए हैं। विजेता टीम ₹10 लाख,उपविजेता टीम ₹5 लाख
मैन ऑफ द मैच (प्रतिदिन) स्मार्ट वॉच,सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज व गेंदबाज स्मार्टफोन, प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट बाइक / स्कूटी शामिल हैं।

फैनकोड पर होगा लाइव टेलीकास्ट, ऑक्शन से चुने जाएंगे खिलाड़ी

कंपनी के निदेशक पीयूष आनंद ने जानकारी दी कि टूर्नामेंट के सभी मुकाबलों का सीधा प्रसारण (Live Streaming) फैनकोड (FanCode)ऐप पर किया जाएगा। खिलाड़ियों के चयन के लिए जल्द ही नीलामी (Auction) प्रक्रिया आयोजित होगी, जिसके लिए क्रिकेटरों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है। कैटेगरी A:राज्य स्तरीय खिलाड़ी,कैटेगरी B: जिला स्तरीय खिलाड़ी,कैटेगरी C: स्थानीय लीग में बेहतरीन प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी। इसके अलावा, स्थानीय प्रतिभाओं को बड़ा मंच देने और मैच का रोमांच बढ़ाने के लिए हर टीम में झारखंड के रणजी ट्रॉफी खिलाड़ियों को ‘आइकॉनिक प्लेयर’के रूप में शामिल किया जाएगा।

Read Also: Chaibasa News : जय जगन्नाथ के जयकारों से गूंजा शहर, भक्तों ने खींचा भगवान का घूरती रथ

Related Articles

Leave a Comment