Home » JPSC Paper Leak : जेपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में CID करेगी गहन पूछताछ, नेटवर्क खंगालने की तैयारी

JPSC Paper Leak : जेपीएससी प्रश्नपत्र लीक मामले में CID करेगी गहन पूछताछ, नेटवर्क खंगालने की तैयारी

JPSC Paper Leak : बोकारो कोषागार से 11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी और एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत में सुनवाई हुई।

by Suhaib
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची : जेपीएससी संयुक्त असैनिक सेवा प्रारंभिक परीक्षा प्रश्नपत्र लीक मामले में गिरफ्तार पांचों आरोपियों को सीआईडी ने पांच दिन की पुलिस रिमांड पर लिया है। इस दौरान एजेंसी मामले की तह तक पहुंचने और पूरे नेटवर्क का खुलासा करने के लिए पूछताछ करेगी।

रिमांड पर लिए गए आरोपियों में जेपीएससी की उप परीक्षा नियंत्रक श्वेता गुप्ता, टीडीपीएल के निदेशक रामवीर सिंह, मार्केटिंग मैनेजर मनोज कुमार तिवारी उर्फ अभय कुमार तिवारी तथा कर्मचारी मो. उस्मान और एबाद शामिल हैं।

11 करोड़ निकासी मामले में मुख्य आरोपी की जमानत पर फैसला 27 को

बोकारो कोषागार से 11 करोड़ रुपये की अवैध निकासी मामले के मुख्य आरोपी और एसपी कार्यालय के एकाउंटेंट कौशल कुमार पांडेय की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सीआईडी के विशेष न्यायाधीश कुलदीप की अदालत में सुनवाई हुई। सुनवाई पूरी होने के बाद अदालत ने आदेश सुरक्षित रख लिया, जिसे 27 जुलाई को सुनाया जाएगा।

सीआईडी ने कौशल कुमार पांडेय को 7 अप्रैल को गिरफ्तार किया था। जांच के अनुसार, उसने पुलिस उप निरीक्षक उपेंद्र सिंह के नाम पर वेतन मद से 3.15 करोड़ रुपये की अवैध निकासी की। आरोप है कि लेखा शाखा में तैनाती के दौरान वह डीडीओ से ओटीपी लेकर और धोखे से हस्ताक्षर कराकर सरकारी राशि अपनी मां बृज कुमारी देवी समेत अन्य खातों में ट्रांसफर करता था। मामले में सीआईडी पहले ही आरोपपत्र दाखिल कर चुकी है।

Read Also: Jharkhand High Court : डोरंडा-नामकुम मुआवजा विवाद में मूल रिकॉर्ड नहीं देने पर हाईकोर्ट नाराज,अधिकारियों की कार्यप्रणाली पर उठाए गंभीर सवाल

Related Articles

Leave a Comment