Home » Jamshedpur News : टिस्को जनरल को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ने बढ़ाई ऋण सीमा, 16.50% लाभांश के साथ सदस्यों को उपहार देने की घोषणा

Jamshedpur News : टिस्को जनरल को ऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी ने बढ़ाई ऋण सीमा, 16.50% लाभांश के साथ सदस्यों को उपहार देने की घोषणा

92वीं वार्षिक आमसभा में एक हजार से अधिक सदस्यों की मौजूदगी में कई अहम फैसले

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Thephoton news : देश की अग्रणी कर्मचारी सहकारी संस्थाओं में शामिल दी टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी की 92वीं वार्षिक आमसभा शनिवार को टाटा स्टील परिसर स्थित स्टीलेनियम हॉल में संपन्न हुई। चेयरमैन सुब्रतो सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित इस आमसभा में एक हजार से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। बैठक में सदस्यों के आर्थिक हितों को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए, जिन्हें सर्वसम्मति से पारित किया गया।

8.70 लाख रुपये तक ऋण, 300 रुपये का मिठाई कूपन और सभी सदस्यों को इलेक्ट्रिक आयरन देने का निर्णय

सोसायटी ने अपने सदस्यों को बड़ी राहत देते हुए कमोडिटी एडवांस लोन की अधिकतम सीमा 8.50 लाख रुपये से बढ़ाकर 8.70 लाख रुपये करने का निर्णय लिया। उपाध्यक्ष अश्विनी कुमार माथन ने इसकी घोषणा करते हुए कहा कि बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए यह फैसला लिया गया है, जिससे सदस्यों को अधिक वित्तीय सहायता मिल सकेगी।

आमसभा में सचिव कमलेश यादव ने वित्तीय वर्ष 2025-26 का वार्षिक प्रतिवेदन एवं लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। वहीं, प्रबंधन समिति की ओर से वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 16.50 प्रतिशत लाभांश देने के प्रस्ताव को भी सर्वसम्मति से मंजूरी दी गई। यह लाभांश सहकारी क्षेत्र में उल्लेखनीय माना जा रहा है।

पांच सदस्यों को लगभग 9,999 रुपये मूल्य का सफारी ट्रॉली उपहार

सदस्यों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सोसायटी ने विशेष पुरस्कारों की भी घोषणा की। 31 मार्च 2026 तक सर्वाधिक अनिवार्य जमा रखने वाले 50 सदस्यों तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के दौरान नए सदस्य जोड़ने वाले पांच सदस्यों को लगभग 9,999 रुपये मूल्य का सफारी ट्रॉली केस उपहा स्वरूप दिया जाएगा।

इसके अलावा, 3 अगस्त 2026 से सभी सदस्यों को लाभांश के साथ 300 रुपये का मिठाई कूपन उपलब्ध कराया जाएगा। साथ ही प्रत्येक सदस्य को लगभग 1,090 रुपये मूल्य का बोरोसिल कंपनी का 1000 वाट इलेक्ट्रिक आयरन भी उपहार के रूप में प्रदान किया जाएगा।
सभा के अंत में विद्या भूषण झा ने धन्यवाद ज्ञापन किया। इस अवसर पर प्रबंधकारिणी समिति के सदस्य अमरजीत सिंह, मधु शर्मा, त्रिलोचन परीदा, नीतू सिंह, फाल्गुनी चटर्जी, विनोद कुमार ठाकुर, शशि भूषण पिंगुआ, शोभा रानी हांसदा, सोनम राजपूत, सुभाजीत गुहा, अरविंद कुमार सिंह सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

यह निर्णय ऐसे समय में लिया गया है जब सहकारी संस्थाएं अपने सदस्यों को बेहतर वित्तीय सेवाएं और अधिक लाभ उपलब्ध कराने की दिशा में लगातार प्रयासरत हैं। टिस्को जनरल कोऑपरेटिव क्रेडिट सोसायटी का यह कदम कर्मचारी सहकारी संस्थाओं के लिए एक सकारात्मक उदाहरण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Comment