Home » Mango Ecroachment Removal : पुलिस फोर्स नहीं मिलने से मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Mango Ecroachment Removal : पुलिस फोर्स नहीं मिलने से मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

Mango Ecroachment Removal : पुलिस फोर्स नहीं मिलने से मानगो में स्वर्णरेखा नदी किनारे टली अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम क्षेत्र में सुवर्णरेखा नदी के किनारे सरकारी जमीन पर बने 16 अवैध मकानों पर मंगलवार को बुल्डोजर चलना था। मगर, पुलिस फोर्स नहीं मिलने की वजह से अब यह कार्रवाई टाल दी गई है। अब नई तारीख तय कर यह कार्रवाई की जाएगी।

बताया जा रहा है कि शहर की काफी फोर्स देवघर के श्रावणी मेला में कानून-व्यवस्था को संभालने के लिए भेज दी गई है। माना जा रहा है कि अब देवघर के श्रावणी मेला संपन्न होने के बाद ही मानगो में नदी किनारे बने अवैध मकानों पर बुल्डोजर चलाया जाएगा।

गौरतलब है कि एनजीटी के आदेश पर मानगो में सुवर्णरेखा नदी किनारे बने 16 अवैध मकानों को हटाया जाना था। इसके लिए मानगो नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त आकिब जावेद को सीनियर मजिस्ट्रेट बनाया गया था। इसके अलावा, दो राजस्व कर्मी मजिस्ट्रेट के तौर पर तैनात किए गए थे। सोमवार को अंचल कार्यालय की तरफ से इलाके में माइकिंग कराई गई थी। एलान किया गया था कि सभी 16 घरों को खाली करा दिया जाए। मंगलवार को यहां अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई होगी।

मगर मंगलवार को जब मजिस्ट्रेट पुलिस फोर्स लेने उलीडीह थाना गए तो पता चला कि वहां पुलिस कर्मियों की कमी है। इसके चलते यह अभियान फिलहाल टाल दिया गया है।

पहले ही जारी की जा चुकी है नोटिस

धालभूम अनुमंडल पदाधिकारी अर्णव मिश्रा के निर्देश पर पहले ही सभी अतिक्रमणकारियों को नोटिस जारी कर मकान खाली करने का आदेश दिया गया था। सोमवार को प्रशासनिक टीम ने बस्ती में लाउडस्पीकर के माध्यम से अंतिम चेतावनी देते हुए लोगों से स्वयं अतिक्रमण हटाने की अपील की, लेकिन अधिकांश लोगों ने मकान खाली नहीं किए हैं।

चला है बीपीएलई केस

प्रशासन के अनुसार मानगो नगर निगम के वार्ड संख्या 8 में खाता संख्या 1249, प्लॉट संख्या 3983 की सरकारी भूमि पर तीन मकानों का अतिक्रमण किया गया है। वहीं वार्ड संख्या 10 में खाता संख्या 727 के विभिन्न प्लॉटों पर 13 अवैध मकान बनाए गए हैं। इन सभी मामलों में अंचलाधिकारी की अदालत ने बीपीएलई वाद के तहत अतिक्रमण हटाने का आदेश पहले ही जारी कर दिया है। जिला प्रशासन को एनजीटी की कोलकाता पीठ के निर्देशानुसार सुवर्णरेखा नदी के तट से अतिक्रमण हटाकर उसकी अनुपालन रिपोर्ट भी प्रस्तुत करनी है।

इन मकानों पर होगी कार्रवाई

वार्ड संख्या 8 में भालू यादव, महेंद्र यादव और रमेश प्रसाद के मकानों पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड संख्या 10 में सुरेंद्र यादव, शंकर यादव, मनोज गौड़, राजू राय, नवीन रूहिदास, ललन यादव, अखई कैवर्त, जेएल शर्मा, साई सूरज आश्रम, मनोहर कैवर्त, गनौरी वर्मा, हरि भुईयां और रिंकू दास के मकानों को भी प्रशासन ध्वस्त करेगा।

Read Also: Jamshedpur News : आचार्य बालकृष्ण के जन्मोत्सव पर पूर्वी सिंहभूम में मनाया गया जड़ी-बूटी दिवस, औषधीय पौधों का हुआ वितरण

Related Articles

Leave a Comment