Home » Chaibasa News : सेंडेल घाटी में दरक रही सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

Chaibasa News : सेंडेल घाटी में दरक रही सड़क, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

लगातार बारिश से सड़क का आधार कमजोर, मरम्मत की मांग।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के बड़ाजामदा–मनोहरपुर मुख्य मार्ग पर स्थित सेंडेल घाटी में लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क बैठने लगी है। घाटी के ढलान वाले हिस्से में कई जगह लंबी-गहरी दरारें पड़ गई हैं, जिससे इस व्यस्त रास्ते पर आवागमन जोखिम भरा हो गया है। यह सड़क बड़ाजामदा, मनोहरपुर और आसपास के कई गांवों को जोड़ने वाला प्रमुख रास्ता है। रोजाना इस मार्ग से भारी मालवाहक, बसें, एंबुलेंस और दोपहिया वाहन गुजरते हैं। सड़क की जर्जर हालत को लेकर लोग अब चिंतित हैं।

स्थानीय लोगों की नाराजगी

ग्रामीणों का कहना है कि संबंधित विभाग को कई बार समस्या की जानकारी दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सड़क के धसने से हो सकता है कभी भी बड़ा हादसा

बारिश के चलते सड़क के किनारे की मिट्टी लगातार खिसक रही है। इससे सड़क का बुनियादी ढांचा कमजोर पड़ गया है। हालात इतने खराब हैं कि सुरक्षा बैरियर के नीचे की जमीन भी धंस रही है। अगर समय पर मरम्मत नहीं हुई तो सड़क का बड़ा हिस्सा बह सकता है, जिससे यातायात पूरी तरह ठप होने के साथ कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन के सामने रखी मांग

वाहन चालकों और स्थानीय लोगों ने प्रशासन से तुरंत क्षतिग्रस्त हिस्से की मरम्मत, सड़क किनारे पक्की सुरक्षा दीवार और बैरिकेडिंग लगाने तथा चेतावनी संकेत लगाने की मांग की है। लोगों ने कहा कि अगर जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो बारिश के इस मौसम में सेंडेल घाटी किसी बड़े हादसे की वजह बन सकती है।

Read Also Chaibasa News : लोकसभा में गूंजा मनोहरपुर लौह अयस्क खदान का मुद्दा, सांसद जोबा माझी ने पूर्ण संचालन की उठाई मांग

Related Articles

Leave a Comment