Home » Jamshedpur News : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में परविंदर सिंह सोहल ने किया ध्वजारोहण

Jamshedpur News : टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन में परविंदर सिंह सोहल ने किया ध्वजारोहण

टिनप्लेट यूनियन और संबद्ध संस्थानों में देशभक्ति के माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Jamshedpur : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन एवं इससे जुड़े विभिन्न संस्थानों में हर्षोल्लास, देशभक्ति और गरिमापूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। टाटा टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन परिसर में यूनियन के उपाध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह सोहल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
टिनप्लेट रिक्रिएशन क्लब में क्लब के सचिव सह यूनियन के महामंत्री मनोज कुमार सिंह ने ध्वजारोहण किया। वहीं, टिनप्लेट यूनियन महिला इंटर महाविद्यालय में प्राचार्या ममता स्वाईं ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया।
इस अवसर पर रिक्रिएशन क्लब की नई बिल्डिंग में जिम को स्थानांतरित कर नए स्वरूप में शुरू किया गया। जिम को नए रूप में तैयार करने में सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू एवं उनकी टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
सभी ध्वजारोहण कार्यक्रमों की शुरुआत राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान से हुई। इसके बाद विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनसे पूरा वातावरण देशभक्ति और उत्साह से सराबोर हो गया।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

समारोह के दौरान उपस्थित लोगों ने देश की एकता, अखंडता, संप्रभुता और गौरव को बनाए रखने तथा राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने का संकल्प लिया।
समारोह में उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महामंत्री मनोज कुमार सिंह, सीनियर वाइस प्रेसिडेंट साइ बाबू राजू, वाइस प्रेसिडेंट वकील खान, जगजीत सिंह, सहसचिव संजय कुमार सिंह, अमित कुमार झा, निरंजन महापात्र, विनय कुमार साहू, कोषाध्यक्ष संग्राम किशोर दास, सह कोषाध्यक्ष सूर्यभूषण शर्मा, सुकेश कुमार मिश्रा, गजराज सिंह, कुंदन कुमार सिंह, नवजोत सिंह सोहल, अनिल कुमार, अमरजीत सिंह, मिठू दत्ता, जयपाल सिंह, चंदन कुमार तिवारी, विशाल कुमार तिवारी सहित टिनप्लेट यूनियन महाविद्यालय की शिक्षिकाएं, छात्राएं और बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment