Home » Speed Limit: एक्सीलेटर पर रखें नियंत्रण, वर्ना तुरंत कटेगा चालान, लिमिट क्रॉस करते ही सीधे मोबाइल पर आएगा मैसेज

Speed Limit: एक्सीलेटर पर रखें नियंत्रण, वर्ना तुरंत कटेगा चालान, लिमिट क्रॉस करते ही सीधे मोबाइल पर आएगा मैसेज

40-60 किमी/घंटा से ज्यादा स्पीड हुई तो कटेगा 1,000 रुपये का चालान, कैमरों की नजर में रहेंगी गाड़ियां।10 प्रमुख सड़कों पर स्पीड डिटेक्टर कैमरों से निगरानी।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now
द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

रांची : अगर आप रांची की सड़कों पर गाड़ी दौड़ाने के शौकीन हैं, तो थोड़ा संभल जाइए। शहर में अब मनमर्जी से एक्सीलेटर दबाना भारी पड़ सकता है। ट्रैफिक पुलिस ने तेज रफ्तार गाड़ियों पर लगाम कसने की पूरी तैयारी कर ली है। तय की गई 40 और 60 किमी/घंटा की स्पीड लिमिट तोड़ते ही आपका अपने आप चालान कट जाएगा।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​कैमरों की नजर में रहेगी आपकी गाड़ी

इसके लिए शहर के बड़े रास्तों पर स्पीड वायलेशन डिटेक्टर (SVD) कैमरे लगाए गए हैं। ये कैमरे सिर्फ गाड़ी की रफ्तार ही नहीं मापेंगे, बल्कि सीधे आपकी नंबर प्लेट की फोटो खींच लेंगे।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

स्पीड लिमिट तोड़ने पर पहली बार में 1,000 रुपये का चालान कटेगा, जिसका मैसेज सीधे आपके मोबाइल पर आएगा। अगर किसी गाड़ी का तीन बार से ज्यादा चालान कटा और फाइन नहीं भरा गया, तो ट्रैफिक पुलिस उस गाड़ी को सीधा जब्त कर सकती है।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक इस सख्ती का मकसद चालान काटना नहीं, बल्कि लोगों की जान बचाना और हादसों को रोकना है। इसलिए सुरक्षित चलें और तय स्पीड में ही गाड़ी चलाएं।

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

​शहर के इन 10 रास्तों पर खास चौकसी

​रिंग रोड व हाईवे कनेक्टर्स : खरसीदाग रांची-टाटा मार्ग, रामपुर रिंग रोड से सिटी रोड, तिलता रिंग रोड से सिटी रोड।
​मुख्य शहरी मार्ग : पिस्का मोड़ से रवि स्टील चौक, पंडरा, हिनू एयरपोर्ट रोड।
​अन्य प्रमुख इलाके : धुर्वा शहीद मैदान, सैटेलाइट कॉलोनी से डिबडीह ब्रिज, रांची कॉलेज प्ले ग्राउंड से स्टेट गेस्ट हाउस, मेसरा रेलवे ओवरब्रिज से डीपीएस ग्रेटर रांची।
Read Also: Agra Chambal River : आगरा के चंबल नदी में डीजल खत्म होने से बहा स्टीमर, 50 यात्रियों में मची अफरा-तफरी

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

 

 

द फोटोन न्यूज परिवार की ओर से स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Related Articles

Leave a Comment