Home » Jamshedpur News : मानगो बड़े पुल से स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाई व्यक्ति की जान

Jamshedpur News : मानगो बड़े पुल से स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश, स्थानीय लोगों ने बचाई व्यक्ति की जान

Jamshedpur News : संदिग्ध स्थिति में देखकर स्थानीय लोग तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे कूदने से रोक लिया।

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Mango Bridge Rescue
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के मानगो बड़े पुल पर बुधवार शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक अज्ञात व्यक्ति ने उफनती स्वर्णरेखा नदी में कूदने की कोशिश की। हालांकि, पुल पर मौजूद स्थानीय लोगों की नजर उस पर पड़ गई और उन्होंने तत्परता दिखाते हुए उसे समय रहते रोक लिया, जिससे उसकी जान बच गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति पुल से नदी में छलांग लगाने का प्रयास कर रहा था। उसे संदिग्ध स्थिति में देखकर स्थानीय लोग तुरंत उसके पास पहुंचे और उसे कूदने से रोक लिया। इसके बाद मामले की सूचना पुलिस को दी गई।

गौरतलब है कि लगातार बारिश के कारण स्वर्णरेखा और खरकई दोनों नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। ऐसे में नदी में छलांग लगाना जानलेवा साबित हो सकता था और बड़ा हादसा हो सकता था।

उसने नदी में कूदने की कोशिश क्यों की, इसका कारण भी स्पष्ट नहीं हो पाया है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मामले की जानकारी जुटाने के साथ-साथ उसकी पहचान करने में जुटी हुई है।

Read Also: Kolhan University Convocation : केयू के दीक्षांत समारोह में टॉपरों की सूची जारी, 26 विद्यार्थियों को मिली जगह, समारोह में इन्हें मिलेगा गोल्ड मेडल

Related Articles

Leave a Comment