Home » Chaibasa News : सावन माह पर श्री बोल बम सेवा समिति शिविर लगाकर करेगी डाक कांवरियो की सेवा, कोटगढ़ में होगा भजन संध्या

Chaibasa News : सावन माह पर श्री बोल बम सेवा समिति शिविर लगाकर करेगी डाक कांवरियो की सेवा, कोटगढ़ में होगा भजन संध्या

चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से होकर मुर्गा महादेव पदयात्रा करने वाले कांवरियों के लिए झींकपानी, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर व कोटगढ़ में शिविर लगाकर कांवरियो की सेवा करेगी

by Hari Shankar Gope
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्री बोल बम सेवा समिति इस सावन माह पर अंतिम सोमवारी को लेकर निशुल्क विशाल शिविर लगाकर कांवरियो का सेवा करेगी। यह सेवा समिति विशेष रूप से चाईबासा – हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से होकर मुर्गा महादेव पदयात्रा करने वाले कांवरियों के लिए झींकपानी, हाटगम्हरिया, जगन्नाथपुर एवं कोटगढ़ में शिविर लगाकर कांवरियो की सेवा करेगी। बुधवार को श्री बोल बम सेवा समिति ने प्रेस वार्ता कर इसकी जानकारी दी। समिति के प्रेस प्रभारी रमेश खिरवाल उर्फ लड्डू खिरवाल ने बताया कि इस वर्ष 21 अगस्त से 23 अगस्त तक श्री बोल बम सेवा समिति की ओर से विभिन्न जगहों पर विशाल कांवरिया शिविर लगाकर भोजन भोजन आदि की निशुल्क वितरण किया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है।

23 अगस्त की रात्रि कोटगढ़ में भजन संध्या

उन्होंने बताया कि 21 अगस्त को झींकपानी में सिविल लगाया जाएगा। इसकी जिम्मेदारी मानिक दास, अजय मिश्रा, भारत लोहानी, विक्की लोहानी एवं अन्य स्थानीय सदस्यो को दी गई है।

22 अगस्त को हाटगम्हरिया एवं रात्रि में जगन्नाथपुर व कोटगढ़ में शिविर लगा कर सेवा किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी मोहन रुंगटा, प्रताप पुष्टि, संजय गर्ग, शिव बजाज, सोनू शर्मा को सौंपी गई है। 23 अगस्त को कोटगढ़ में रात को डाक सेवा एवं भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। जिसकी जिम्मेदारी अनिल मुरारका, पवन चांडक, श्रवण खोवाला, राजकुमार मूंधड़ा एवं अन्य सदस्यों को दी गई है।

निस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प

बताया गया कि शिविर में विश्राम करने वाले डाक बम और श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न सुविधाओं की व्यवस्था की गई है। शिवभक्तों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा। सेवा समिति के सदस्यों और स्थानीय युवाओं ने सावन माह के दौरान शिविर से गुजरने वाले सभी कांवड़ियों की निस्वार्थ भाव से सेवा करने का संकल्प लिया है। बताया कि यह सेवा शिविर सावन माह के दौरान चाईबासा-हाटगम्हरिया मुख्य मार्ग से गुजरने वाले सभी कांवड़ियों और शिवभक्तों के लिए लगातार संचालित रहेगा। उन्होंने कहा कि शिवभक्तों की सेवा ही भगवान भोलेनाथ की सच्ची आराधना है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से भी इस पुण्य कार्य में सहयोग करने की अपील की।

Read Also Chaibasa news : सरेंडर कर चुके नक्सलियों को जल्द मिलेगा पुनर्वास का लाभ, सत्यापन की प्रक्रिया शुरू

Related Articles

Leave a Comment