Home » Jamshedpur Nikhar Sablod Murder : जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मार कर हत्या, हाईवे स्थित एक होटल में चलीं अंधाधुंध गोलियां

Jamshedpur Nikhar Sablod Murder : जमशेदपुर में कारोबारी निखार सबलोक की गोली मार कर हत्या, हाईवे स्थित एक होटल में चलीं अंधाधुंध गोलियां

घटना के बाद निखार को लाया गया था टीएमएच, यहां डाक्टरों ने घोषित कर दिया गया मृत, पुलिस ने मौके से बरामद किए नौ खोखे

by Mujtaba Haider Rizvi
Jamshedpur Crime
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : शहर के कदमा थाना क्षेत्र स्थित विजया हेरिटेज निवासी कारोबारी निखार सबलोक (33) पर अपराधियों ने सोमवार को जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी कर दी। बताया जा रहा है कि नौ राउंड गोलियां चली हैं। निखार सबलोक के शरीर में चार गोलियां लगी हैं। निखार को टीएमएच ले जाया गया, मगर वहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। निखार सबलोक की हत्या से जमशेदपुर में सनसनी फैल गई है। घटना के बाद पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया है। सूत्र बताते हैं कि जमीन के विवाद में यह घटना अंजाम दी गई है। पुलिस मामले की सुराग रसी में लगी हुई है। मुखबिरों का जाल फैला दिया गया है। सूत्रों की मानें तो दो शूटरों की पहचान कर ली गई है। उनकी तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दी जा रही है।

पुलिस इस बात का भी पता लगाने में जुट गई है कि निखार सबलोक की इधर दो-तीन दिनों में मोबाइल पर किन किन लोगों से बात हुई है। घटना से पहले किन लोगों ने निखार को फोन किया और निखार ने किससे फोन पर बातचीत की।

जमशेदपुर निखार सबलोक मर्डर

गौरतलब है कि निखार सबलोक एनएच-33 स्थित चांडिल थाना क्षेत्र के कांदरबेड़ा के पास किसी काम से होटल टेंथमाइल स्टोन गए थे। वहां वह अपने कुछ साथियों के साथ रेस्टोरेंट में बैठे थे। इनके साथ बातचीत करने के बाद जब वह बाहर निकले तभी उन पर हमला हो गया। होटल की सीसीटीवी फुटेज में दो शूटर मौके पर गोलियां चलाते देखे जा रहे हैं। सरायकेला के एसपी का कहना है कि हो सकता है कि इस घटना में और भी बदमाश शामिल हों। मामले की तहकीकात की जा रही है।

बताया जा रहा है कि यहां बाइक पर तीन बदमाश पहुंचे थे। इन्हीं बदमाशों ने कारोबारी की गोली मार कर हत्या कर दी। हत्या की इस घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश फरार हो गए। पुलिस ने घटनास्थल से सुबूत एकत्र किए हैं।

Jamshedpur Crime

निखार सबलोक जमशेदपुर के जाने-माने कारोबारी बताए जाते हैं और होटल समेत कई अन्य कारोबार से जुड़े हुए हैं। गोलीबारी की इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। फिलहाल पुलिस को घटना की सूचना दिए जाने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी गई है। हमलावरों की पहचान और गोलीबारी के पीछे के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच-पड़ताल कर रही है।

चांडिल डीएसपी के अलावा जमशेदपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। जमशेदपुर से एमजीएम, आजादनगर और उलीडीह थाना प्रभारी मौके पर पहुंच कर जांच पड़ताल में जुटे है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।

Read Also- Ranchi News: राज्यपाल संतोष गंगवार ने वर्ल्ड अर्निस चैंपियनशिप के पदक विजेता खिलाड़ियों को दी बधाई, बढ़ाया उत्साह

Related Articles

Leave a Comment