Home » Jamshedpur News : 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, शहर में 22 से 24 स्थानों पर होंगे सामूहिक आयोजन

Jamshedpur News : 11 नवंबर को होगी चित्रगुप्त पूजा, शहर में 22 से 24 स्थानों पर होंगे सामूहिक आयोजन

अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की बैठक में फैसला, टेल्को, सोनारी, गोविंदपुर, कदमा आदि क्षेत्रों में होंगे सामूहिक आयोजन

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा का आयोजन 11 नवंबर 2026 को किया जाएगा। जमशेदपुर में कायस्थ समाज की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में सामूहिक रूप से चित्रगुप्त पूजा की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। शहर के करीब 22 से 24 स्थानों पर पूजा समितियों द्वारा भव्य आयोजन किए जाने की संभावना है। टेल्को, गोविंदपुर, कदमा, सोनारी, बिष्टुपुर, मानगो, बारीडीह, विजय गार्डन, परसुडीह, सु्पेडेरा और रहरगोड़ा समेत विभिन्न क्षेत्रों में पूजा का आयोजन किया जाता है।

चित्रगुप्त पूजा की तिथि को लेकर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, जमशेदपुर महानगर की कोर कमेटी की बैठक सोमवार को सोनारी स्थित चित्रगुप्त भवन में हुई। शाम चार बजे से आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि इस वर्ष चित्रगुप्त पूजा 11 नवंबर को मनाई जाएगी। बैठक में पूजा की तिथि को लेकर सभी पूजा समितियों को सूचना देने और आयोजन की तैयारियों को समय पर पूरा करने पर चर्चा हुई।

महासभा ने सभी पूजा समितियों के अध्यक्ष और महामंत्री से अनुरोध किया है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में पूजा की निर्धारित तिथि की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाएं, ताकि सामूहिक रूप से पूजा का आयोजन सफलतापूर्वक किया जा सके। विभिन्न मंडलों में पूजा समितियां हर वर्ष पूजा के साथ सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती हैं, जिसमें बड़ी संख्या में समाज के लोग शामिल होते हैं।

बैठक में डॉ. मनोज कुमार सिन्हा, श्याम बिहारी लाल, संजीव सिन्हा, नरेंद्र कुमार प्रसाद, सुबोध श्रीवास्तव, अजय श्रीवास्तव सहित कोर कमेटी के अन्य सदस्य मौजूद थे। बैठक के बाद महासभा के महामंत्री श्याम बिहारी लाल ने सभी संबंधित पूजा समितियों को निर्धारित तिथि के अनुसार आयोजन की तैयारियां शुरू करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Comment