Home » Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने पर्यावरण जागरूकता सत्र में बच्चों को सिखाया कचरा पृथक्करण

Jamshedpur News: मानगो नगर निगम ने पर्यावरण जागरूकता सत्र में बच्चों को सिखाया कचरा पृथक्करण

कार्यक्रम के दौरान 4-स्ट्रीम सोर्स सेग्रीगेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया.

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो नगर निगम ने मंगलवार को स्कूल स्तर पर कक्षा 7, 8 और 9 के विद्यार्थियों के लिए पर्यावरण जागरूकता सत्र का आयोजन किया। इस दौरान छात्रों को 4-स्ट्रीम सोर्स सेग्रीगेशन, कचरा प्रबंधन और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

सत्र में विद्यार्थियों को इको क्लब की अवधारणा, उसके उद्देश्यों और प्रमुख गतिविधियों से भी अवगत कराया गया। छात्रों को स्कूल और समुदाय स्तर पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान 4-स्ट्रीम सोर्स सेग्रीगेशन का व्यावहारिक प्रदर्शन भी किया गया, जिससे विद्यार्थी कचरे को उसके स्रोत पर ही सही तरीके से अलग करने की प्रक्रिया को बेहतर ढंग से समझ सकें।

इसके साथ ही छात्रों को “वेस्ट टू वंडर” गतिविधि भी दी गई है। इसके तहत विद्यार्थी सप्ताह के दौरान बेकार या अनुपयोगी वस्तुओं को रचनात्मक ढंग से उपयोगी और नवाचारपूर्ण उत्पादों में बदलेंगे। इस पहल का उद्देश्य बच्चों में रचनात्मक सोच के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और कचरे के पुनः उपयोग की आदत को बढ़ावा देना है।

Read also – Jharkhand News: पू्र्व मंत्री बन्ना गुप्ता का केंद्र सरकार पर बड़ा हमला, 27 अगस्त को जमशेदपुर में कांग्रेस का धरना

Related Articles