Home » Ghatshila News : घाटशिला में मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, जगह-जगह शरबत वितरण और भंडारे का आयोजन

Ghatshila News : घाटशिला में मिलादुन्नबी पर निकला जुलूस, जगह-जगह शरबत वितरण और भंडारे का आयोजन

Ghatshila News : आयोजकों ने कहा कि मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, प्रेम, दया, अमन और भाईचारे का है।

by The Photon News Desk
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ghatshila : पैगंबर-ए-इस्लाम हजरत मोहम्मद मुस्तफा के जन्मदिवस मिलादुन्नबी के अवसर पर घाटशिला मुस्लिम बस्ती, सरपुरा, फूलपाल समेत विभिन्न क्षेत्रों में श्रद्धा और उत्साह के साथ कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने जुलूस में शामिल होकर पैगंबर हजरत मोहम्मद के प्रति अपनी अकीदत का इजहार किया।

जुलूस के दौरान जगह-जगह स्थानीय कमेटियों एवं लोगों की ओर से शरबत, पानी और अन्य खाद्य सामग्री का वितरण किया गया। जुलूस में शामिल लोगों और राहगीरों का स्वागत करते हुए शरबत पिलाया गया। पूरे मार्ग में आपसी भाईचारे, अमन और इंसानियत का संदेश दिया गया।

घाटशिला मुस्लिम बस्ती, सरपुरा और फूलपाल सहित विभिन्न स्थानों पर लोगों के बीच बूंदी, शिरनी, केला, बिस्किट समेत अन्य प्रसाद एवं खाद्य सामग्री का भी वितरण किया गया। जुलूस के समापन के बाद अंतिम चरण में भंडारा-प्रसाद का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।

आयोजकों ने कहा कि मिलादुन्नबी का संदेश इंसानियत, प्रेम, दया, अमन और भाईचारे का है। पैगंबर हजरत मोहम्मद की शिक्षाओं को अपने जीवन में अपनाकर समाज में आपसी सद्भाव और शांति को मजबूत किया जा सकता है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्थानीय कमेटियों, सदस्यों और युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पूरे आयोजन के दौरान लोगों में उत्साह देखने को मिला और आपसी प्रेम, भाईचारे एवं सद्भाव का संदेश दिया गया।

Read Also: Ghatshila News : बालू उठाव पर रोक के बीच तस्करी, पुलिस ने एनएच-18 पर हाइवा पकड़ा

Related Articles

Leave a Comment