Home » Ranchi Missing Boy: किशोर घर से निकला, फिर नहीं लौटा, गोंदा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज

Ranchi Missing Boy: किशोर घर से निकला, फिर नहीं लौटा, गोंदा थाने में गुमशुदगी का मामला दर्ज

प्रभा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सत्यम कुमार उनके भाई का बेटा है और मूल रूप से लातेहार जिले के कुंदरी गांव का रहने वाला है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Ranchi : गोंदा थाना क्षेत्र के हातमा टंगरा टोली से 15 वर्षीय किशोर सत्यम कुमार के लापता होने का मामला सामने आया है। इस संबंध में किशोर की रिश्तेदार प्रभा देवी की शिकायत पर गोंदा थाना में गुमशुदगी का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

प्रभा देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया कि सत्यम कुमार उनके भाई का बेटा है और मूल रूप से लातेहार जिले के कुंदरी गांव का रहने वाला है। वह करीब चार दिन पहले उनके घर हातमा टंगरा टोली में रहने के लिए आया था।

आवेदन के अनुसार, 25 अगस्त की सुबह प्रभा देवी करीब 9 बजे काम पर चली गई थीं। इसी दौरान सुबह करीब 10 बजे सत्यम कुमार बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया। देर तक वापस नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश शुरू की। आसपास और परिचितों से पूछताछ करने के बावजूद उसका कोई पता नहीं चल सका।

लापता सत्यम कुमार की उम्र 15 वर्ष, लंबाई करीब 4 फीट 6 इंच और रंग सांवला बताया गया है। वह घर से निकलते समय काला जींस, सफेद टी-शर्ट और पैरों में सफेद चेक वाला चप्पल पहने हुए था।

मामले में गोंदा थाना कांड संख्या 107/2026, दिनांक 25 अगस्त 2026 के तहत बीएनएस 2023 की धारा 137(2) में प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस किशोर की तलाश और मामले की जांच में जुटी हुई है।

Read also – Jamshedpur News : टाटा पिगमेंट अंडरब्रिज में जलजमाव का शीघ्र समाधान हो, अनिल मोदी ने उठाई स्थायी व्यवस्था की मांग

Related Articles

Leave a Comment