
पाकुड़ : झारखंड में पाकुड़-हिरणपुर रोड पर शहरकोल के पास मंगलवार की सुबह बस (JH 04ac-2495) और डंपर (WB 59h-8406) के बीच जोरदार टक्कर हो गई। इसमें चालक सहित तीन लोग जख्मी हो गए। टक्कर की तेज आवाज से घटनास्थल के अलावा आसपास में अफरा-तफरी मच गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों को भारी नुक़सान हुआ है। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई।
नगर थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई तथा घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। घायल यात्री दुमका के काठीकुंड निवासी 32 वर्षीय मुमताज अंसारी और तलवाडांगा निवासी 30 वर्षीया कविता चार का इलाज चल रहा था। चालक का दायां पैर टूट गया है। उसे प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया है। कुछ यात्रियों को आंशिक रुप से चोट आई है।
प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस और डंपर दोनों ही तेज रफ्तार में जा रहे थे। घटनास्थल पर सड़क की स्थिति भी काफी जर्जर है। दोनों वाहनों के बीच टक्कर के बाद घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग इकट्ठा हो गए। अच्छी बात रही कि लूटपाट की बजाय सभी लोग बचाव व राहत कार्य में जुट गए।
Read Also :
Russian Army : रूसी सेना में शामिल भारतीयों पर बड़ा अपडेट, युद्ध में अब तक 51 की मौत; 139 की हुई वापसी

