Home » Latehar News: स्वजनों से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

Latehar News: स्वजनों से कहासुनी के बाद युवक ने खाया जहरीला पदार्थ, इलाज के दौरान मौत

बरवाडीह के हुरलौंग गांव की घटना, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Latehar : लातेहार जिले के बरवाडीह थाना क्षेत्र के हुरलौंग गांव में परिजनों से विवाद के बाद एक युवक ने जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराए गए 23 वर्षीय युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई।

मृतक की पहचान हुरलौंग गांव निवासी दिनेश कोरवा के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, सोमवार रात किसी बात को लेकर दिनेश की अपने स्वजनों से कहासुनी हो गई थी। विवाद के बाद वह तनाव में आ गया और कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहरीला पदार्थ खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन उसे बरवाडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेदिनीनगर स्थित मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। अस्पताल में इलाज के दौरान दिनेश की मौत हो गई।

घटना की सूचना मिलने के बाद अस्पताल पुलिस चौकी के पदाधिकारी और पुलिसकर्मी विकास कुमार व महेंद्र कुमार अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने मृतक के स्वजनों से घटना की जानकारी ली और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

पुलिस ने घटना को लेकर परिजनों से पूछताछ की है। युवक ने किन परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ खाया, इसकी जांच की जा रही है। पुलिस घटना से जुड़े सभी पहलुओं की छानबीन में जुटी है।

Read Also Latehar News: डेढ़टंगवा घाटी में कंटेनर ने बाइक को टक्कर मारने के बाद ऑटो को रौंदा, सात की मौत, पहुंचे सांसद बैद्यनाथ राम

Related Articles

Leave a Comment