Home » East Singhbhum News: मुसाबनी में CRPF जवान की अचानक मौत, हृदयगति रुकने से गई जान; पार्थिव शरीर राजस्थान रवाना

East Singhbhum News: मुसाबनी में CRPF जवान की अचानक मौत, हृदयगति रुकने से गई जान; पार्थिव शरीर राजस्थान रवाना

इंद्रजीत सिंह करीब दो दिन पहले ही अपने पैतृक गांव हनुमानगढ़ से मुसाबनी लौटे थे। रविवार को वह एक रिश्तेदार के घर रुके थे।

by Mujtaba Haider Rizvi
musabani news
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जमशेदपुर के ग्रामीण क्षेत्र मुसाबनी स्थित सीआरपीएफ की 193वीं बटालियन में तैनात जवान इंद्रजीत सिंह (41) का सोमवार शाम अचानक हृदयगति रुकने से निधन हो गया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम के बाद जवान को अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद उनका पार्थिव शरीर पैतृक गांव राजस्थान के हनुमानगढ़ के लिए रवाना कर दिया गया।

बताते हैं कि इंद्रजीत सिंह करीब दो दिन पहले ही अपने पैतृक गांव हनुमानगढ़ से मुसाबनी लौटे थे। रविवार को वह एक रिश्तेदार के घर रुके थे। इसके बाद सोमवार को उन्होंने अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी।

बताया गया कि सोमवार शाम ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई। साथी जवानों ने तत्काल उन्हें इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मंगलवार को पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सीआरपीएफ जवान को अंतिम विदाई दी गई। इसके बाद उनके पार्थिव शरीर को सम्मान के साथ राजस्थान के हनुमानगढ़ स्थित पैतृक गांव के लिए रवाना कर दिया गया।

Read also Jamshedpur News: जमशेदपुर से भुवनेश्वर की इंडिया वन एयर उड़ान सेवा ठप, यात्रियों को हो रही परेशानी

Related Articles

Leave a Comment