Home » Chaibasa News : जनप्रतिनिधियों की पहल से बालकुंज चाईबासा के बच्चों की सुधरेगी व्यवस्था, दैनिक व आवासीय सामग्री सौंपी

Chaibasa News : जनप्रतिनिधियों की पहल से बालकुंज चाईबासा के बच्चों की सुधरेगी व्यवस्था, दैनिक व आवासीय सामग्री सौंपी

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले के परिसदन में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर बालकुंज में रह रहे बच्चों की बुनियादी एवं दैनिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया गया। इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार सह परिवहन मंत्री दीपक बिरुआ, सिंहभूम सांसद जोबा माझी, मझगांव विधायक निरल पुरती, चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव, जगन्नाथपुर विधायक सोनाराम सिंकु और मनोहरपुर विधायक जगत माझी ने संयुक्त रूप से बालकुंज संचालक को ये उपयोगी सामग्रियां सौंपी। कार्यक्रम में उपायुक्त मनीष कुमार, पुलिस अधीक्षक अमित रेणु और उप विकास आयुक्त उत्कर्ष कुमार भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। बच्चों के बेहतर आवास, भोजन और रहन-सहन को ध्यान में रखते हुए कई सामग्रियां प्रदान की गईं।

यह सुविधा दी गई

आवासीय सुविधा में 10 बेड, गद्दे, तकिए, चादरें एवं कंबल,भोजन व्यवस्था में प्लेट, कटोरी, गिलास और चम्मच सहित 60 पीस बर्तन सेट, रसोई सुविधा में दो गैस चूल्हा एवं गैस सिलेंडर

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने कहा कि बालकुंज के बच्चों को सुरक्षित, स्वच्छ और अनुकूल परिवेश प्रदान करना समाज व प्रशासन की सामूहिक जिम्मेदारी है। बच्चों की मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति होने से उनके समुचित विकास का मार्ग प्रशस्त होगा।उपलब्ध कराई गई सामग्रियों से बालकुंज की आवासीय एवं बुनियादी व्यवस्था में सुधार आएगा। इस सहयोग और प्रशासनिक पहल के लिए बालकुंज संचालक ने जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया।

Read Also Chaibasa News : स्वाइन फ्लू (H1N1) से बचाव के लिए जागरूकता अभियान तेज, मंत्री ने प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

Related Articles

Leave a Comment