Home » Jamshedpur News : टेल्को राममंदिर में जन्माष्टमी पर गूंजेंगे कृष्ण भजन, दुलरुआ सोनू सिंह एंड टीम बांधेगी समां

Jamshedpur News : टेल्को राममंदिर में जन्माष्टमी पर गूंजेंगे कृष्ण भजन, दुलरुआ सोनू सिंह एंड टीम बांधेगी समां

भोजपुरी लोकगायिका रानू भारती भी देंगी प्रस्तुति, कृष्ण-सुदामा और राधा-कृष्ण की झांकियां रहेंगी आकर्षण का केंद्र

by Arvind Shrivastava
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : टेल्को राममंदिर परिसर में प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी 4 सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाएगी। जन्माष्टमी को लेकर मंदिर परिसर में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पूरे राममंदिर परिसर को रंगीन विद्युत सज्जा से सजाया जा रहा है।

जन्माष्टमी के अवसर पर राममंदिर के ज्ञानमंडप सभागार में शाम सात बजे से लोकगायक दुलरुआ सोनू सिंह एंड टीम द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के भजनों की प्रस्तुति की जाएगी। अतिथि कलाकार के रूप में भोजपुरी लोकगायिका रानू भारती (छपरा, बिहार) भी भोजपुरी भजनों की प्रस्तुति देंगी।

कार्यक्रम के दौरान गीत-संगीत के साथ वीर बजरंगबली, कृष्ण-सुदामा, राधा-कृष्ण और भगवान शिव की मनमोहक झांकियां भी प्रस्तुत की जाएंगी। आयोजकों के अनुसार ये झांकियां श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगी।

राममंदिर में जन्माष्टमी के अवसर पर हर वर्ष बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। इस बार भी हजारों श्रद्धालुओं के जुटने की संभावना है। श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण भी किया जाएगा।
आयोजन को सफल बनाने के लिए मंदिर समिति के महामंत्री चंद्रभान सिंह के साथ कृष्ण कुमार मिश्रा, बबन पांडेय, नरेंद्र कुमार सिंह (हैप्पी), नंदलाल सिंह, कामेश्वर सिंह, सुरेश दुबे, विजय कुमार सिंह, मनंजय पांडेय, मनोज कुमार पांडेय, सुधीर कुमार सिंह, अभय पांडेय, दीपक, जयशंकर दुबे, राजेश पांडेय, सुमंत मिश्रा, राकेश कुमार सिंह, शैलेश कुमार सिंह, अरविंद प्रसाद और भीम तिवारी समेत समिति के अन्य सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं।

Related Articles

Leave a Comment