Home » Jamshedpur Crime : मानगो ब्रिज से नदी में कूदने की कोशिश कर रही महिला को लोगों ने बचाया, पहुंची पुलिस

Jamshedpur Crime : मानगो ब्रिज से नदी में कूदने की कोशिश कर रही महिला को लोगों ने बचाया, पहुंची पुलिस

Jamshedpur Crime : ब्रिज पर लगी जाली की वजह से बच गई जान, पुलिस कर रही महिला से पूछताछ

by Mujtaba Haider Rizvi
Local police take woman into protection after incident
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : मानगो पुल पर गुरुवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला ने नदी में छलांग लगाकर जान देने की कोशिश की। पुल की रेलिंग के पास महिला को संदिग्ध अवस्था में देख वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्परता दिखाई और महिला को सुरक्षित पकड़ लिया। इस घटना के कारण पुल पर काफी देर तक लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। इससे वहां जाम लग गया। इससे यातायात भी प्रभावित हुआ। घटना की जानकारी मिलने पर मानगो पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

लोगों की सूझबूझ से बची जान

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, महिला काफी तनाव में दिख रही थी और पुल के किनारे तक पहुंच चुकी थी। इससे पहले कि कोई अनहोनी होती, स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए उसे रोक लिया और सुरक्षित स्थान पर ले आए। लोगों की इस सूझबूझ के कारण एक बड़ा हादसा टल गया।

परिजनों से संपर्क कर जांच में जुटी पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने महिला को अपने संरक्षण में ले लिया है और मामले की जानकारी ले रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला के परिजनों से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है ताकि यह पता लगाया जा सके कि उसने किन परिस्थितियों में ऐसा कदम उठाने की कोशिश की। फिलहाल मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Read Also: Jharkhand Forest Department : रिटायरमेंट व एक्सटेंशन खत्म होने के बाद भी अफसरों से काम लेने पर सरकार सख्त, वन विभाग ने लगाई रोक; मानगो व दलमा रेंजर पर भी असर

Related Articles

Leave a Comment