Home » Ranchi Road Accident: सोनाहातू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक में मारी टक्कर,पति-पत्नी की मौत

Ranchi Road Accident: सोनाहातू में तेज रफ्तार ट्रक का कहर, बाइक में मारी टक्कर,पति-पत्नी की मौत

पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी थे दंपती, टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों दूर जा गिरे

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची : सोनाहातू क्षेत्र के बरेंदा टोला में रविवार को एक रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना सामने आई। रफ्तार के कहर ने एक झटके में पूरे परिवार की खुशियों को मातम में बदल दिया। एक बेकाबू ट्रक ने आगे जा रही मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक पर सवार पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

घटना के बाद से ही क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर राहगीरों का जमावड़ा लग गया। ​मृतक दंपती पड़ोसी राज्य पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले के निवासी थे। 45 साल के रमेश महतो अपनी 42 वर्षीया पत्नी सिंधुवाला देवी के साथ किसी जरूरी काम से मोटरसाइकिल पर निकले थे। सोनाहातू के पास पीछे से आ रहे एक अनियंत्रित ट्रक ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों दूर जा गिरे। गंभीर चोट की वजह से मौके पर ही उनकी सांसें थम गईं।

​मामले की जानकारी मिलते ही सोनाहातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी प्रेम प्रदीप ने बताया कि दुर्घटना के बाद चालक वाहन समेत भागने में कामयाब रहा। पुलिस ने दोनों के शवों का पंचनामा कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फरार चालक की पहचान और ट्रक की जब्ती के लिए आसपास के इलाकों में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

वृद्ध को स्कूल वैन ने मारी टक्कर

सदर थाना क्षेत्र के दीपाटोली स्थित पीतांबर रिमझिम बार के पास एक सफेद रंग की स्कूल वैन ने वृद्ध भदवा बड़ाईक को टक्कर मार दी। इससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। उनके सीने में गंभीर चोट आई है। वैन चालक वाहन लेकर फरार हो गया। गंभीर हालत में परिजनों ने वृद्ध को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। घायल दीपाटोली न्यू नगर के रहनेवाले हैं। वह रिमझिम बार के पास स्थित बैंक जा रहे थे।

परिजनों ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले। फुटेज में सफेद रंग की स्कूल वैन वृद्ध को टक्कर मारने के बाद मौके से जाती दिख रही है। वृद्ध के दामाद टेनु बड़ाई ने सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।

Read Also: JSSC-CGL फर्जीवाड़े में नया खुलासा, देवघर से सचिवालय का क्लर्क गिरफ्तार; 2 दर्जन अभ्यर्थियों से सेटिंग का आरोप

 

 

Related Articles

Leave a Comment