
चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की सातवीं कार्यसमिति की बैठक स्थानीय टिप्सी रेस्टोरेंट में आयोजित हुई। बैठक में पिछली कार्यसमिति की बैठक की कार्यवाही की पुष्टि की गई।
बैठक में आगामी 20 सितंबर को होने वाली वार्षिक आमसभा (AGM) की रूपरेखा तैयार की गई। एजीएम के सफल एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर सदस्यों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
कार्यसमिति की बैठक में चैंबर के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 10 सदस्यों तथा वरिष्ठ एवं बुजुर्ग सदस्यों को सम्मानित करने का निर्णय लिया गया। वहीं, चैंबर के नए सदस्यों का पुष्पगुच्छ देकर स्वागत एवं सम्मान करने पर भी सहमति बनी।
निर्णय लिया गया कि वार्षिक आमसभा का आयोजन पूर्वाह्न 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक किया जाएगा। इसके बाद भोजनावकाश होगा। भोजनावकाश के पश्चात 30 मिनट का खुला सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें सदस्य अपने विचार एवं सुझाव रख सकेंगे। बैठक में कार्यसमिति के सदस्यों ने एजीएम को सफल बनाने के लिए आपसी समन्वय एवं जिम्मेदारी के साथ कार्य करने पर जोर दिया |
बैठक में अध्यक्ष निरंजन कुमार अग्रवाल, संस्थापक विकास चंद्र मिश्र, महसचिव आयुष दौदराजका, उपाध्यक्ष छोटेलाल तमसोय, गोरव मुंदड़ा, कोषाध्यक्ष शंभू फिरोजिया, कार्य समिति के रमेश पसारी, प्रकाश उपाध्याय, रवि अग्रवाल, चैयरमैन कमेटी के ओम प्रकाश केडिया, दीपक अग्रवाल, संतोष सिन्हा, छोटू लाल गुप्ता, कुमुदिनी सिंह, चक्रधरपुर अनुमंडल के उपाध्यक्ष अजय कुमार शर्मा एवं अनेक कार्य समिति के सदस्य उपस्थित रहें। किसी सदस्य को कोई सुझाव देना है तो उन्नीस सितंबर तक अध्यक्ष को लिखित रूप से लें सकते हैं।

