Home » Simdega Snake Bite : जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Simdega Snake Bite : जहरीले सांप के डसने से बच्चे की मौत, परिवार में मचा कोहराम

by Rakesh Pandey
Simdega Snake Bite
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

सिमडेगा : झारखंड के सिमडेगा जिले के बांसजोर प्रखंड के तरगा पंचायत अंतर्गत कुलामारा गांव में जहरीले सांप के डसने से 12 वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी दामोदर प्रधान के पुत्र रन्थू प्रधान के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में मातम पसर गया है।
जानकारी के अनुसार, रन्थू प्रधान को जहरीले सांप ने डस लिया था। सर्पदंश के बाद उसकी हालत बिगड़ने लगी। परिजन तत्काल उसे इलाज के लिए बीरमित्रापुर अस्पताल लेकर पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने इलाज शुरू किया, लेकिन उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। किशोर की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना से गांव में भी शोक का माहौल है।

घटना की जानकारी मिलने पर जिला परिषद के सदस्य सामरोम पॉल टोपनो ने गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने शोक संतप्त परिवार के प्रति संवेदना जताते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि सर्पदंश की घटना को गंभीरता से लें और पीड़ित को बिना समय गंवाए नजदीकी अस्पताल पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि सांप के काटने के बाद झाड़-फूंक या घरेलू उपचार के चक्कर में समय बर्बाद नहीं करना चाहिए। तत्काल चिकित्सकीय उपचार मिलने से सर्पदंश के मामलों में पीड़ित की जान बचाने की संभावना बढ़ सकती है।

Read Also- Pakur Illegal Mining : पाकुड़ में 16 बीघा जमीन पर अवैध पत्थर खनन की जांच तेज, ACB ने खंगाले दस्तावेज

Related Articles

Leave a Comment