
Jamshedpur News : गम्हरिया स्थित ZF CVCS India Ltd के प्रबंधन और झारखंड स्टील मेटल एंड माइंस एम्प्लॉयी यूनियन, जमशेदपुर के बीच सोमवार को 20 प्रतिशत बोनस समझौते पर हस्ताक्षर किए गए। समझौते के तहत कर्मचारियों को अधिकतम 44,820 रुपये और न्यूनतम 36,720 रुपये बोनस मिलेगा। बोनस की राशि सितंबर माह के वेतन के साथ कर्मचारियों के खाते में भुगतान की जाएगी।
बोनस समझौते के दौरान प्रबंधन की ओर से रीजनल ऑपरेशंस ऑफिसर मुकुंद गोविंदराजन, हेड एचआर-इंडिया हरि गोविंद तिलक, प्लांट हेड कृष्ण मोहन चौरसिया, एजीएम-एचआर अनबुसेल्वन जी और जमशेदपुर एचआर हेड राघव तिवारी मौजूद रहे।
वहीं यूनियन की ओर से अध्यक्ष राकेश्वर पांडेय, उपाध्यक्ष भोगन मुर्मू, कोषाध्यक्ष राम हांसदा, कमेटी सदस्य रामदास मुर्मू, सचिव गौतम कुमार और मो. अकरम राजा ने समझौते की प्रक्रिया में हिस्सा लिया।
समझौते के बाद यूनियन प्रतिनिधियों ने कर्मचारियों के हित में बोनस भुगतान को महत्वपूर्ण बताया। सितंबर के वेतन के साथ बोनस मिलने से कर्मचारियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

