Home » Chaibasa News : चाईबासा में विशेष जांच अभियान के तहत गिट्टी लदे दो हाइवा जब्त, खनन विभाग सख्त

Chaibasa News : चाईबासा में विशेष जांच अभियान के तहत गिट्टी लदे दो हाइवा जब्त, खनन विभाग सख्त

जिला खनन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों, मालिकों और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी

by Rajeshwar Pandey
Chaibasa News
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम जिले में अवैध खनन, खनिजों के गैर-कानूनी भंडारण और बिना चालान ढुलाई करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खनन विभाग का चाबुक लगातार चल रहा है। इसी कड़ी में शनिवार को खान निरीक्षक निखिल दास के नेतृत्व में चलाए गए विशेष जांच अभियान के दौरान गिट्टी लदे दो बड़े हाइवा वाहनों को जब्त कर पुलिस के हवाले कर दिया गया।

कार्रवाई की मुख्य बातें

बिना चालान परिवहन (पहला वाहन) 12 चक्का हाइवा (संख्या OD09V-0603) को जांच के दौरान रोका गया। इस पर लगभग 800 सीएफटी गिट्टी लदी हुई थी। वैध कागजात प्रस्तुत न करने पर इसे अवैध परिवहन के आरोप में जब्त कर स्थानीय थाने को सौंप दिया गया और ओवरलोडिंग पर शिकंजा दूसरा वाहन 10 चक्का हाइवा (संख्या JH06BF-4108) को निर्धारित क्षमता से अधिक गिट्टी ले जाते पाया गया। इस पर करीब 720 सीएफटी गिट्टी लदी थी। ओवरलोडिंग के जुर्म में इसे भी जब्त कर पुलिस अभिरक्षा में भेज दिया गया।

प्रशासन की चेतावनी

जिला खनन कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि खनिजों की अवैध ढुलाई रोकने के लिए यह अभियान आगे भी अनवरत जारी रहेगा। नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों, मालिकों और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ खनन अधिनियम के तहत कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। खनन विभाग ने परिवहन व्यवसाय से जुड़े सभी लोगों से अपील की है कि वे सरकार द्वारा निर्धारित वजन सीमा का पालन करें और केवल वैध चालान के साथ ही खनिजों का परिवहन करें।

Read Also- Chaibasa News : विश्व पर्यटन दिवस : सीआरपीएफ और ग्रामीणों ने अखायशिला में चलाया स्वच्छता अभियान

Related Articles