Home » Jharkhand Education: सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बिना एक पैसा खर्च किए डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे 400 होनहार छात्र

Jharkhand Education: सपनों को मिलेगी नई उड़ान, बिना एक पैसा खर्च किए डॉक्टर-इंजीनियर बनेंगे 400 होनहार छात्र

​योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सीसीएल ने अपने कमांड एरिया में स्थित 10 डीएवी स्कूलों में ट्रेनिंग सेंटर बनाए हैं।

by Kanchan Kumar
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

रांची: आर्थिक तंगी और संसाधनों की कमी अब झारखंड की प्रतिभाओं की राह में रोड़ा नहीं बनेगी। सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड ने अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व के जरिए समाज के मेधावी बच्चों के लिए एक नई और ऐतिहासिक पहल की शुरुआत की है। ‘सीसीएल विद्या सारथी-2026’ नामक इस योजना के जरिए अब 400 चुने हुए छात्र-छात्राओं को दो साल तक जेईई और नीट जैसी देश की सबसे बड़ी प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी बिल्कुल मुफ्त कराई जाएगी।

​रांची के गांधीनगर स्थित लाल हॉस्टल में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम के दौरान इस योजना का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस दौरान रांची सेंटर के लिए चुने गए 60 छात्र अपने परिजनों के साथ बेहद खुश नजर आए। सीसीएल प्रबंधन के वरिष्ठ अधिकारियों ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि अगर इरादे मजबूत हों, तो कोई भी मंजिल पाना मुश्किल नहीं है।

​इन 10 प्रमुख शहरों में स्थापित किए गए स्टडी सेंटर

​योजना को जमीनी स्तर पर उतारने के लिए सीसीएल ने अपने कमांड एरिया में स्थित 10 डीएवी स्कूलों में ट्रेनिंग सेंटर बनाए हैं। ये केंद्र रांची, कुजू, बरकाकाना, ढोरी, गिरिडीह, रजरप्पा, कथारा, अरगडा, हजारीबाग और पिपरवार में संचालित होंगे, जिससे स्थानीय बच्चों को घर के पास ही गुणवत्तापूर्ण कोचिंग मिल सके।

​क्लासरूम से लेकर डिजिटल सपोर्ट तक सब कुछ मुफ्त

​10 डीएवी केंद्रों पर अनुभवी शिक्षकों से कोचिंग मिलेगी। ​विद्यार्थियों को राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सफलता दिलाने के लिए सीसीएल ने एक मुकम्मल तैयारी ढांचा तैयार किया है। इस अभियान में केवल पढ़ाई ही नहीं, बल्कि हर वह सुविधा दी जा रही है जो किसी बड़े कोचिंग संस्थान में लाखों रुपये खर्च करके मिलती है।

​मिलेगी वर्ल्ड क्लास ट्रेनिंग सुविधा

​विशेषज्ञ फैकल्टी: हर विषय के अनुभवी शिक्षकों द्वारा नियमित कक्षाएं और डाउट-क्लियरिंग सेशन।
​स्टडी मटीरियल व डिजिटल सपोर्ट: उच्च स्तरीय पुस्तकें, नोट्स और डिजिटल लर्निंग टूल्स की सुविधा।
​नियमित मूल्यांकन: समय-समय पर मॉक टेस्ट और परफॉर्मेंस टेस्ट ताकि बच्चे अपनी कमियों को सुधार सकें।
​उद्घाटन समारोह में सीसीएल के निदेशक (मानव संसाधन) हर्ष नाथ मिश्र और मुख्य सतर्कता अधिकारी (सीवीओ) पंकज कुमार ने विद्यार्थियों का हौसला बढ़ाया। अधिकारियों ने कहा कि सही मार्गदर्शन, सख्त अनुशासन और निरंतर अभ्यास के जरिए बच्चे अपने सपनों को आसानी से साकार कर सकते हैं।
Read Also: Palamu Murder: रिश्तों का खौफनाक अंत! हनीट्रैप के जाल में उलझाकर ली पति की जान,पत्नी व ससुर सहित 7 गिरफ्तार 

 

 

Related Articles