Home » Jamshedpur Sports : राज्य स्तरीय बैडमिंटन में इशान्वी, तन्मय, प्रेरणा और निशांत ने जीते खिताब, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

Jamshedpur Sports : राज्य स्तरीय बैडमिंटन में इशान्वी, तन्मय, प्रेरणा और निशांत ने जीते खिताब, राष्ट्रीय चैंपियनशिप के लिए चयन

अंडर-13 बालक एकल वर्ग में निशांत कुजूर ने खिताब जीता, जबकि रवि प्रकाश उपविजेता रहे। मनप्रीत प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : जेआरडी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित तीन दिवसीय योनेक्स सनराइज झारखंड स्टेट मिनी अंडर-11 एवं सब-जूनियर अंडर-13 बैडमिंटन टूर्नामेंट सह चयन ट्रायल रविवार को संपन्न हुआ। प्रतियोगिता में झारखंड के विभिन्न जिलों से पहुंचे युवा खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया।

अंडर-11 बालिका एकल वर्ग में बोकारो की इशान्वी आर्या ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। गिरिडीह की ट्विंकल कुमारी उपविजेता रहीं, जबकि पूर्वी सिंहभूम की रिधिमा बनर्जी ने तीसरा स्थान हासिल किया।

अंडर-11 बालक एकल के फाइनल में साहिबगंज के तन्मय कुमार ने लोहरदगा के साद खान को हराकर खिताब अपने नाम किया। सिमडेगा के आरुष नाग तीसरे स्थान पर रहे। बालिका डबल्स में धनबाद की दिव्यांशी प्रकाश और नंदिता गोप की जोड़ी विजेता बनी। बालक डबल्स का खिताब धनबाद के आर्यन कुमार और राजवीर महतो की जोड़ी ने जीता।

अंडर-13 बालिका एकल वर्ग में रांची की प्रेरणा शोमे ने गिरिडीह की काशवी कृष्णा को हराकर पहला स्थान हासिल किया। दुमका की निशा मरांडी तीसरे स्थान पर रहीं। बालिका डबल्स में गिरिडीह की काशवी और धनबाद की प्रियंका की जोड़ी चैंपियन बनी।

अंडर-13 बालक एकल वर्ग में निशांत कुजूर ने खिताब जीता, जबकि रवि प्रकाश उपविजेता रहे। मनप्रीत प्रजापति ने तीसरा स्थान हासिल किया। बालक डबल्स में लोहरदगा के निशांत कुजूर और सत्यांश राज केशरी की जोड़ी ने बाजी मारी।

प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन आगामी राष्ट्रीय बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा। चयन ट्रायल के माध्यम से राज्य के उभरते खिलाड़ियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Read also –Jamshedpur News : मारांग बुरु को धार्मिक धरोहर घोषित करने की मांग, नवंबर में मधुबन में होगा महासम्मेलन

Related Articles

Leave a Comment