Home » Chaibasa News : चक्रधरपुर में खेल महोत्सव का शानदार समापन, रोमांचक फाइनल में टॉस से रफ्तार ब्रदर्स बनी विजेता

Chaibasa News : चक्रधरपुर में खेल महोत्सव का शानदार समापन, रोमांचक फाइनल में टॉस से रफ्तार ब्रदर्स बनी विजेता

चक्रधरपुर ग्रामीण अंचल में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास एवं खेल भावना के बीच समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

by Rajeshwar Pandey
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

चाईबासा : पश्चिमी सिंहभूम के चक्रधरपुर ग्रामीण अंचल में आयोजित तीन दिवसीय खेल महोत्सव का रविवार को हर्षोल्लास एवं खेल भावना के बीच समापन हो गया। इस प्रतियोगिता के अंतिम दिन आयोजित पारितोषिक वितरण समारोह में चक्रधरपुर नगर परिषद के अध्यक्ष सन्नी उरांव बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।

सिक्का उछालकर हुआ चैंपियन का फैसला

टूर्नामेंट का खिताबी मुकाबला रफ्तार ब्रदर्स और मैं हूं अजय एफसी की टीमों के बीच खेला गया। निर्धारित समय के खेल और पेनल्टी शूटआउट के बाद भी जब दोनों टीमें बराबरी पर रहीं, तो नियमानुसार टॉस के जरिए विजेता तय किया गया। किस्मत का साथ मिलने पर रफ्तार ब्रदर्स ने ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।

प्रतिभाओं को सही मंच देने के लिए प्रतिबद्ध: सन्नी उरांव

नगर परिषद अध्यक्ष सन्नी उरांव ने कहा कि खेल से युवाओं में शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ अनुशासन, नेतृत्व और टीम वर्क की भावना विकसित होती है। हमारे क्षेत्र के ग्रामीण व शहरी इलाकों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। नगर परिषद युवाओं को बेहतर अवसर व सुविधाएं देने के लिए तत्पर है। युवा वर्ग को नशे जैसी बुराइयों से दूर रहकर खेल में अपना भविष्य बनाना चाहिए।

मंच पर मौजूद रहे कई गणमान्य

समापन समारोह में विधायक प्रतिनिधि पीरू हेम्ब्रम, इटोर पंचायत के मुखिया सोमनाथ कोया, चक्रधरपुर प्रखंड उप-प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो प्रखंड सचिव ताराकांत सिजूई, सिमीदिरी पंचायत मुखिया महेंद्र पुर्ती, गोपीनाथ पंचायत मुखिया सेलाई मुंडा, बेन्देस्वर गागराई तथा संजीव सौंवयां विशेष रूप से मौजूद रहे।

पुरस्कारों की हुई बौछार

रोमांचक मुकाबले के बाद मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने विजेता तथा उपविजेता टीमों को चमचमाती ट्रॉफी और नकद राशि देकर सम्मानित किया। इसके साथ ही पूरे टूर्नामेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ‘मैन ऑफ द मैच’ और ‘मैन ऑफ द सीरीज’ के खिताब से नवाजा गया।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी अतिथियों, खिलाड़ियों और बड़ी संख्या में मौजूद खेल प्रेमियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Read Also West Singhbhum T20 league : कोल्हान किंग और चाईबासा चैलेंजर्स ने दर्ज की शानदार जीत

Related Articles

Leave a Comment