Home » Jamshedpur Murder : पोटका में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की पिता की हत्या, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे आप

Jamshedpur Murder : पोटका में घरेलू विवाद के बाद युवक ने की पिता की हत्या, वजह जान कर हैरान हो जाएंगे आप

आरोपी की तलाश में डाली जा रही दबिश एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी विजय पात्रो की तलाश कर रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
बिरसानगर में बंगाल के युवक की हत्या
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका थाना क्षेत्र के चमाईजोड़ी गांव में हत्या की एक सनसनीखेज वारदात हुई है। इस दर्दनाक घटना में एक युवक ने अपने ही पिता अनिरुद्ध पात्रो की हत्या कर दी। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पुत्र विजय पात्रो फरार हो गया है। मृतक पिता के दूसरे बेटे के आवेदन पर पुलिस ने आरोपी विजय पात्रो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।

आरोपी की तलाश में डाली जा रही दबिश एफआईआर दर्ज करने के बाद पुलिस आरोपी विजय पात्रो की तलाश कर रही है। पुलिस ने बताया कि कई संदिग्ध ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।घटना की सूचना पुलिस को अनिरुद्ध पात्रो के दूसरे बेटे अजय पात्रो ने दी थी। अजय पात्रो ने पुलिस को बताया कि शनिवार 16 मई को उसके पिता और भाई में विवाद हो गया था। मामूली झगड़े से बात शुरू हुई थी।

इस विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और विजय पात्रो ने डंडे से पीट-पीट कर अपने पिता अनिरुद्ध पात्रो को मार डाला। सूत्रों का कहना है कि आरोपी शराब के नशे में था। पुलिस मामले की तहकीकात में जुटी हुई है। पुलिस ने कराया शव का पोस्टमार्टम शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी विजय पात्रो को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

Related Articles