RANCHI: झारखंड में राज्यसभा चुनाव को लेकर राजनीति गरमाई हुई है। इसे लेकर दल अपने-अपने स्तर से जोर लगा रहे है। इस बीच जेडीयू विधायक सरयू राय ने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट किया है। जिसमें उन्होंन लिखा है कि झारखंड से राज्यसभा की दो सीटों पर अगले माह चुनाव होने वाले है। ऐसे में यह संभावना है कि एक सीट के लिए राजनीतिक संपर्क वाले उद्योग जगत के कतिपय धनवान जोर आजमाइश करें। ऐसा जेएमएम या बीजेपी के समर्थन के बिना संभव नहीं होगा। ऐसे में उन्होंने स्थानीय को उम्मीदवार बनाने की बात कही है और इसको लेकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से अपील की थी।
एक्स पर इस पोस्ट के बाद जेएमएम के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडे ने सरयू राय के बयान पर पलटवार किया है। उन्होंने लिखा है कि उनसे किसी ने सलाह नहीं मांगी है। उम्मीदवार कौन होगा किस दल से होगा यह हम सभी गठबंधन के साथी आपस में बैठकर तय कर लेंगे। हमारे द्वारा बहुत जल्द गठबंधन के नेताओं की बैठक बुलाई जाएगी। हमें इस विषय पर बहुत अधिक सवाल जवाब और सलाह की जरूरत नहीं हैं।

