Home » West Singhbhum Crime: पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सड़क हादसे में युवक की मौत

West Singhbhum Crime: पारिवारिक विवाद के चलते युवती ने फांसी लगाकर दी जान, सड़क हादसे में युवक की मौत

सूचना पर जेटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की

by Vivek Sharma
पश्चिमी सिंहभूम में पारिवारिक विवाद के बाद युवती ने फांसी लगाई, वहीं बाइक दुर्घटना में युवक की मौत हो गई। पुलिस जांच जारी।
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना अंतर्गत ताडेया टोला आमसदा गांव में शनिवार की देर शाम 22 वर्षीय युवती बसंती हेंब्रम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताते हैं कि शनिवार को किसी बात को लेकर बसंती हेंब्रम का परिजनों के साथ विवाद हो गया था। विवाद के बाद वह गुस्से में आ गई और देर शाम अपने घर में दुपट्टे से फंदा बनाकर फांसी लगा ली। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों को इसकी जानकारी देर से मिली।

रविवार को पुलिस को घटना की सूचना दी गई। सूचना पर जेटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए रविवार शाम करीब 4 बजे सदर अस्पताल चाईबासा लाया गया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि घरेलू विवाद के कारण बसंती गुस्से में आकर फांसी पर झूल गई, जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामले में यूडी केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

परिजनों का रो रो कर बुरा हाल

घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले का पता चल पाएगा।

बाइक से गिरने से युवक की मौत

पश्चिमी सिंहभूम जिले के जेटेया थाना अंतर्गत ताडेया टोला आमसदा गांव निवासी 19 वर्षीय धनसिंह सिरका की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। जबकि उसके दो दोस्त घायल हो गए, जिनका इलाज चल रहा है। जानकारी के अनुसार शनिवार कि शाम धनसिंह सिरका बाइक पर सवार होकर जेटेया बाजार से अपने घर लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में अचानक उसकी बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही जेटेया थाना पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर थाना ले आई। रविवार को चाईबासा सदर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल चाईबासा भेजा।परिजनों ने बताया कि धनसिंह शनिवार रात बाजार का काम निपटाकर घर वापस आ रहा था। रास्ते में अचानक दुर्घटना हो गई। पुलिस ने प्रारंभिक जांच में इसे बाइक से गिरने की घटना माना है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों की पुष्टि हो सकेगी।

READ ALSO: Ranchi News : होटवार जेल में महिला कैदी के शोषण के आरोप पर बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन को लिखा पत्र

Related Articles

Leave a Comment