Home » Potka News: पोटका में SIR को लेकर झामुमो की रणनीति तैयार, संजीव सरदार बोले- एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए

Potka News: पोटका में SIR को लेकर झामुमो की रणनीति तैयार, संजीव सरदार बोले- एक भी पात्र मतदाता का नाम नहीं छूटना चाहिए

बैठक में विधायक ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया का इस्तेमाल कर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है।

by Mujtaba Haider Rizvi
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

Jamshedpur : एसआईआर प्रक्रिया में मतदाता सूची से जुड़ी विसंगतियों और नोटिस को लेकर झामुमो पोटका प्रखंड कमेटी ने रविवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय की। प्रखंड अध्यक्ष सुधीर सोरेन की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों की समस्याओं और दस्तावेजों से जुड़ी परेशानियों पर चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव जाकर मतदाताओं की मदद करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पोटका प्रखंड में करीब 24 हजार मतदाता एसआईआर की विसंगति सूची में हैं। ऐसे में आने वाला समय बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं के लिए बेहद महत्वपूर्ण है।

BLO और ग्राम प्रधान के साथ समन्वय का निर्देश

संजीव सरदार ने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता अपने-अपने बूथ क्षेत्र में BLO और ग्राम प्रधान के साथ समन्वय बनाकर बैठक करें। जिन मतदाताओं को एसआईआर से संबंधित नोटिस मिला है, उनकी समस्याओं को समझें और दस्तावेज दुरुस्त कराने में सहयोग करें।

उन्होंने कहा कि जरूरत पड़ने पर ग्रामीणों को प्रखंड मुख्यालय तक लाकर प्रक्रिया पूरी कराने में मदद की जाए। किसी भी पात्र मतदाता को दस्तावेजी प्रक्रिया के कारण अपने मताधिकार से वंचित नहीं होना चाहिए।

संजीव सरदार ने केंद्र सरकार पर लगाया आरोप

बैठक में विधायक ने केंद्र सरकार पर राजनीतिक आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव आयोग की प्रक्रिया का इस्तेमाल कर झारखंड के आदिवासी-मूलवासी लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाने की साजिश की जा रही है। उन्होंने कहा कि झामुमो कार्यकर्ता ऐसे किसी भी प्रयास को सफल नहीं होने देंगे।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे ग्रामीणों के बीच एसआईआर को लेकर फैली भ्रांतियों को दूर करें और लोगों को सही प्रक्रिया की जानकारी दें।

जरूरत पड़ी तो प्रखंड में खुद मौजूद रहेंगे विधायक

विधायक ने कहा कि ग्रामीणों को दस्तावेज तैयार कराने में किसी तरह की परेशानी न हो, इसके लिए कार्यकर्ता सक्रिय रहें। जरूरत पड़ने पर वह स्वयं भी प्रखंड कमेटी के साथ मौजूद रहेंगे और ग्रामीणों की समस्याओं के समाधान में सहयोग करेंगे।

उन्होंने ग्रामीणों से भी एसआईआर से जुड़े किसी नोटिस या दस्तावेजी कमी को गंभीरता से लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय रहते जरूरी कागजात तैयार कर सुधार की प्रक्रिया पूरी करें, ताकि पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुरक्षित रहे।

34 पंचायतों के कार्यकर्ता बैठक में पहुंचे

बैठक में पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामनी मुर्मू, मुखिया संगीता सरदार, झामुमो नेता सुनील महतो, सुधीर सोरेन, रजनी षाड़ंगी, हितेश भगत, बीरेन पात्र, चक्रधर महतो, दुखु मार्डी, चमका सरदार, देव पालित और सैयद समीउल्लाह सहित पोटका प्रखंड की 34 पंचायतों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Read also – Jharkhand Education : शिक्षक सम्मान समारोह में सबसे पहले सम्मानित हुए कैंडी बेचने वाले जामू शेख, जानें क्यों

Related Articles

Leave a Comment