Home » Ranchi News: चोरों ने दारोगा के घर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

Ranchi News: चोरों ने दारोगा के घर को बनाया निशाना, 20 लाख के जेवर और नकदी पर किया हाथ साफ, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है पुलिस

चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड में हुई दुस्साहसिक वारदात, एफएसएल टीम ने मौके से जुटाए अहम साक्ष्य

by Kanchan Kumar
Ranchi Police Officer House Theft
WhatsApp Group Join Now
Instagram Follow Now

​रांची: झारखंड की राजधानी रांची में अपराधियों के हौसले इतने बढ़ चुके हैं कि अब वे पुलिस अधिकारी के घरों को भी निशाना बनाने से नहीं चूक रहे हैं। ताजा मामला चुटिया थाना क्षेत्र के पटेल कंपाउंड का है,जहां चोरों ने हजारीबाग में तैनात सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता के बंद मकान का ताला तोड़कर लगभग 20 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। इस बड़ी चोरी के बाद से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​ताला तोड़कर इत्मीनान से खंगाला पूरा घर

जानकारी के मुताबिक, सब-इंस्पेक्टर शशि गुप्ता का मकान इन दिनों बंद चल रहा था। इसी सूनेपन का फायदा उठाकर तीन से चार शातिर अपराधी दीवार फांदकर या ताला तोड़कर अंदर घुसे। चोरों ने जल्दबाजी दिखाने के बजाय बेहद इत्मीनान से पूरे घर की तलाशी ली। उन्होंने कमरे में रखी अलमारियों और पलंग को बुरी तरह तोड़ दिया। सुबह जब उनके एक रिश्तेदार वहां पहुंचे, तो मुख्य गेट का ताला टूटा हुआ मिला और अंदर का नजारा देख उनके होश उड़ गए। हर कमरे में सामान बिखरा पड़ा था और कीमती सामान गायब था।

​सीसीटीवी में कैद हुई करतूत,पुलिस और एफएसएल सक्रिय

वारदात को अंजाम देने के दौरान चोरों ने वहां लगे सीसीटीवी कैमरे को भी क्षतिग्रस्त करने की कोशिश की, ताकि उनकी पहचान न हो सके। हालांकि, उनकी यह कोशिश पूरी तरह कामयाब नहीं रही और उनकी हरकतें कैमरे में कैद हो गईं।

​घटना की सूचना मिलते ही चुटिया थाने की पुलिस और फोरेंसिक साइंस लैबोरेटरी की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। टीम ने घर के चप्पा-चप्पा की जांच कर कई महत्वपूर्ण फिंगरप्रिंट और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस अब उस सीसीटीवी फुटेज को आधार बनाकर संदिग्धों की तलाश में जुटी है, साथ ही अपराधी किस रास्ते से आए और किधर भागे, इसकी भी बारीकी से छानबीन की जा रही है। खाकी के घर हुई इस बड़ी सेंधमारी ने शहर की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Read Also: Jan Suraaj: जन सुराज के डिजिटल मैनेजर का खौफनाक अंत!रांची-पटना जनशताब्दी से गायब हुए देवपालिक का शव झाड़ियों से बरामद

Related Articles

Leave a Comment